Bihar

कोई स्पेशल कैबिनेट मीटिंग नहीं है; नीतीश ने बताया क्यों तेजस्वी के कारण सोमवार को बुलाई गई है बैठक

आज होने वाली स्पेशल कैबिनेट मीटिंग की अटकलों को खुद सीएम नीतीश ने खारिज कर दिया। उन्होने कहा कि कोई स्पेशल कैबिनेट की बैठक नहीं है। वो तो तेजस्वी यादव मंगलवार को बाहर जा रहे हैं। इसलिए हमने आज यानी सोमवार को कैबिनेट की बैठक बुला ली है। क्योंकि इनका रहना भी जरूरी है।

दरअसल आज तेजस्वी यादव के साथ सीएम नीतीश कुमार पंडित दीन दयाल जयंती समारोह में पहुंचे थे। जहां पत्रकारों ने उनसे स्पेशल कैबिनेट मीटिंग को लेकर सवाल किया। जिसके जवाब में नीतीश ने बताया ये कोई स्पेशल मीटिंग नहीं बल्कि रूटीन बैठक है।

दरअसल रविवार को जब नीतीश कुमार जदयू कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात के बाद सीधे लालू यादव से मुलाकात करने राबड़ी आवास पहुंचे तो ये चर्चा तेज हो गई कि सोमवार को नीतीश ने कैबिनेट की स्पेशल मीटिंग बुलाई है। जिसमें कई बड़े फैसलों पर मुहर लग सकती है। और कई मुद्दों पर चर्चा के लिए लालू से मिलने गए हैं। लेकिन जब तक नीतीश राबड़ी आवास पहुंचे तब तक लालू राजगीर के लिए रवाना हो चुके थे। और नीतीश कुमार की लालू से मुलाकात नहीं हो सकी।

जिसके बाद नीतीश कुमार राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव से मुलाकात करके वापस लौट आए। चर्चा इस बात की भी है कि कैबिनेट बैठक में नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने भी फैसला हो सकता है। और सरकार जल्द इस मामले पर बड़ा फैसला लेगी। वहीं इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग के सवाल पर नीतीश कुमार ने कहा कि कमेटियां बन गई है। हम लगातार सुझाव दे रहे हैं। और जल्द ही सीटों के बंटवारे पर भी फैसला हो जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

14 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

15 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

16 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

23 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

1 दिन ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

1 दिन ago