Bihar

‘बिहार में कमल खिलाने के लिए झंझारपुर आया हूं’, अमित शाह के निशाने पर नीतीश सरकार

झंझारपुर में अमित शाह रैली को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान अमित शाह ने कहा कि कुछ दिन पहले ये लालू-नीतीश जी की सरकार ने फतवा जारी किया की बिहार में रक्षाबंधन की छुट्टी नहीं होगी, जन्माष्टमी की छुट्टी नहीं होगी और बिहार की जनता ने जो आक्रोश दिखाई उससे उनकी शान को काम आप लोगों ने किया है। अमित शाह ने कहा कि बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर एनडीए की जीत होगी। उन्होंने कहा कि चंद्रयान 3 की सफलता सभी का मन आनंद से भर आया। अमित शाह ने कहा कि जी 20 की सफलता से भारत की प्रतिष्ठा पूरी दुनिया में बढ़ी है। उन्होंने कि प्रधानमंत्री ने जी 20 की बैठक में नालंदा विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा को बढ़ाने का काम किया है, वहीं मधुबनी पेटिंग भी सभी के दिलों-दिमाग पर छाया रहा।

अमित शाह ने दिखाया जंगलराज का डर

अमित शाह ने कहा कि बिहार को फिर से जंगलराज की ओर ले जाने की कोशिश की जा रही है। लालू यादव फिर से एक्टिव हो गए हैं, नीतीश कुमार इनेक्टिव हो गए हैं, जो आप समझ सकते हैं कि बिहार का क्या होगा। लालू प्रसाद ने यूपीए सरकार में रेल मंत्री रहते हुए अरबों-खरबों रुपए का भ्रष्टाचार किए, जिसकी जांच केंद्रीय जांच एजेंसी कर रही है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार करने के बाद अब ये लोग यूपीए के नाम से चुनाव मैदान में नहीं जा सकते थे, इसलिए नाम बदलकर भ्रष्टाचार करने का निर्णय लिया।

‘इंडिया’ गठबंधन पर शाह ने साधा निशाना

उन्होंने ‘इंडिया’ गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि नाम कोई भी बदले, यदि वे फिर से सत्ता में आते हैं, तो बिहार को सालों पीछे धकेल देंगे। उन्होंने विरोधी दलों के नेताओं पर रामचरितमानस के अपमान का आरोप लगाते हुए कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं ने जन्माष्टमी और रक्षाबंधन की छुट्टी रद्द कर दी। सनातन धर्म पर हमला किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि विरोधी दल की सरकार बनी, तो पूरे सीमांत क्षेत्र में घुसपैठ बढ़ जाएगा। घुसपैठ बढ़ने से कई समस्याएं आएगी।

शाह ने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि स्वार्थ कितना भी ऊपर हो, तेल और पानी एक नहीं हो सकते, तेल हमेशा पानी को मैला कर देता है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री बनने के लिए जो गठबंधन किया है, वो उन्हें भी डुबोएगा।

प्रदेश के नताओं के निशाने पर नीतीश सरकार

बिहार बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि इस देश में जो घमंडी गठबंधन के लोग और बिहार में जो लठबंधन के साथी बने हैं इसको उखाड़ कर फेंकने का काम इस झंझारपुर से करेंगे। पूरी भारतीय जनता पार्टी और बिहार की जनता आदरणीय नरेंद्र मोदी की तरफ देख रही है, जब तक हम गठबंधन में थे एक तरफा प्यार करते थे। आज नरेंद्र मोदी और अमित शाह की भाजपा है। नीतीश कुमार जी को एकतरफा दुश्मनी भी देखनी पड़ेगी।

नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार में बड़े बदलाव की जरूरत है, सरकार नहीं सुशासन चाहिए, गुंडाराज नहीं जनताराज चाहिए। तीन दशक से ज्यादा समय जिन लोगों की सत्ता में भागीदारी रही है वो व्यक्ति अगर ईमानदारी से अपना काम किया होता तो आज हमारे बच्चों को बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ती।

Avinash Roy

Recent Posts

विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट में कई विसंगतियां, आवश्यक सुधार नहीं हुआ तो होगा राज्यव्यापी आंदोलन — ABVP

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…

5 घंटे ago

मगरदही में विगत महीनें हुए जमीनी विवाद में फायरिंग मामले में एक नामजद आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…

5 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के अलग-अलग जगहों से पांच शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में चैती छठ और ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन अलर्ट, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए SDO ने की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…

6 घंटे ago

SC-ST अत्याचार निवारण मामलों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त — सदर SDO

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…

9 घंटे ago