Bihar

बिहार: काला हिरण की हत्या मामले में इस थाने के थानाध्यक्ष पर FIR दर्ज, पुलिस विभाग में हड़कंप

बिहार के रोहतास में काले हिरण के शिकार का मामला अब गहराता जा रहा है. इसमें एक थानाध्यक्ष भी फंसते नजर आ रहे हैं. इस बाबत शाहाबाद के डीआईजी नवीन चंद्र झा ने भी तेवर कड़े कर लिये हैं. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जो भी मामले में दोषी होंगे उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि कभी देश में जाने-माने सुपरस्टार व फिल्म अभिनेता सलमान खान भी काले हिरण के शिकार मामले में फंसे थे और तब उनकी काफी बदनामी हुई थी.

चेनारी थानाध्यक्ष पर आरोप :

चेनारी थानाध्यक्ष शंभू कुमार पर काला हिरण की हत्या एवं तस्करों से साठगांठ का गंभीर आरोप है. थानाध्यक्ष समेत कुल 7 लोगों पर वन विभाग ने मुकदमा दर्ज कराया है. इसके बाद से पुलिस महकमें हड़कंप मच गया है. बता दें कि काले हिरण की हत्या तथा तस्करी के मामले में गिरफ्तार किए गए कुछ लोगों को चेनारी थाना की पुलिस द्वारा छोड़ दिए जाने के बाद पूरा मामला सुर्खियों में आया.

एसपी कर रहे मामले की जांच :

17 सितंबर से ही यह मामला सुर्खियों में है. रोहतास के एसपी विनीत ने इस मामले में बताया था कि थानाध्यक्ष पर जो मुकदमा दर्ज हुआ है, उसकी विभागीय जानकारी उन तक नहीं पहुंची है. वहीं बुधवार को डीआईजी नवीन चंद्र झा ने बताया कि उन्होंने रोहतास के एसपी को पूरे मामले की गंभीरता से जांच करने की बात कही है. दोषी पाए जाने पर चेनारी के थानाध्यक्ष एवं अन्य पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी. अब देखना दिलचस्प होगा कि रोहतास एसपी की जांच रिपोर्ट के आधार पर डीआईजी के द्वारा क्या कार्रवाई की जाती है.

“मामले की जानकारी मीडिया के माध्यम से मिली है. चेनारी के थानाध्यक्ष शंभू कुमार पर काले हिरण की हत्या तथा तस्करी मामले में संलिप्तता की जांच रोहतास के एसपी विनीत कुमार के माध्यम से कराई जा रही है. जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. उनपर कठोर कार्रवाई की जाएगी”.- नवीन चंद्र झा, डीआईजी, शाहाबाद

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

14 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

15 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

17 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

23 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

1 दिन ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

1 दिन ago