Bihar

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पहली बार बिहार दौरे पर, नालंदा यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स और फैकल्टी मेंबर्स से करेंगे बातचीत

भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शुक्रवार को बिहार दौरे पर रहेंगे। सबसे पहले वे गयाजी के विष्णुपद में अपने पूर्वजों का तर्पण करेंगे। उनके साथ उनकी पत्नी और परिवार के लोग भी होंगे। सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर साढ़े 12 बजे वो गया में रहेंगे।

इसके बाद उपराष्ट्रपति नालंदा यूनिवर्सिटी भवन का भ्रमण करेंगे। यहां वे स्टूडेंट्स और फैकल्टी मेंबर्स से बातचीत करेंगे। उनके आगमन को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ वायु सेना के हेलिकॉप्टर से नालंदा यूनिवर्सिटी पहुंचेंगे। यहां परिसर में हेलीपैड बनाया गया है। उपराष्ट्रपति के कारकेड की रिहर्सल भी पूरा कर ली गई है। उपराष्ट्रपति के अलावा राज्य मुख्यालय के अधिकारी भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

विश्वविद्यालय परिसर में करीब जगदीप धनखड़ 3 घंटे तक रहेंगे। यहां भारत के वर्तमान समसामयिक विषय और वैश्विक भूमिका पर चर्चा होगी। उपराष्ट्रपति, डॉ. (श्रीमती) सुदेश धनखड़ के साथ नालंदा यूनिवर्सिटी के भ्रमण पर आ रहे हैं। यह जगदीप धनखड़ की पहली बिहार यात्रा है। जिला प्रशासन ने उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं।

उपराष्ट्रपति के बिहार दौरे की टाइम लाइन

  • उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 29 सितंबर की दोपहर दिल्ली से गया पहुंचेंगे।
  • गया से सेना के हेलिकॉप्टर से वे राजगीर जाएंगे।
  • दोपहर 2:20 से शाम के 4:50 तक सुषमा स्वराज ऑडिटोरियम में जगदीप धनखड़ कार्यक्रम में रहेंगे।
  • कार्यक्रम के समाप्त होने के बाद हेलिकॉप्टर से धनखड़ गया जाएंगे।
  • गया से उप राष्ट्रपति दिल्ली वापस लौट जाएंगे।

नालंदा यूनिवर्सिटी के अंतरिम कुलपति प्रोफेसर अभय कुमार सिंह ने बताया – उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। नालंदा यूनिवर्सिटी अपने पौराणिक समृद्धि इतिहास और गौरव को हासिल करने के लिए लगातार प्रयासरत है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: घूसखोर महिला अफसर निगरानी की जाल में फंसी, नालंदा में BPRO को 12 हजार लेते रंगे हाथ धराई

बिहार में भ्रटाचार के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के तहत निगरानी विभाग की टीम…

4 घंटे ago

बिहार में समृद्धि यात्रा 4.0 खत्म, अब 5.0 का ऐलान; राज्‍यसभा जाने से पहले इन जिलों का करेंगे दौरा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बहुचर्चित समृद्धि यात्रा का चौथा चरण आज समाप्त हो…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में टेक्नीशियन के भरोसे चल रही पैथोलॉजी व्यवस्था, पैथोलॉजिस्ट की ड्यूटी अन्य विभागों में लगी

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मरीजों के लिए करीब 52 प्रकार की पैथोलॉजी जांच की…

6 घंटे ago

बिहार: शराब जब्ती पर आपस में भिड़े दो विभाग, एक्साइज और रेल पुलिस के बीच मारपीट में कई जख्मी

बिहार के कटिहार जिले में शराबबंदी कानून के तहत चल रही कार्रवाई के दौरान दो…

7 घंटे ago

समस्तीपुर कोर्ट कैंपस स्थित हाजत से फरार बदमाश मुंशी गिरफ्तार, एक का हो चुका है एनकाउंटर, दो अन्य कुख्यात की तलाश जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर कोर्ट कैंपस स्थित हाजत से फरार कुख्यात अपराधियों के मामले में पुलिस…

9 घंटे ago

समस्तीपुर SP ने कल्याणपुर के अपर थाना अध्यक्ष के वेतन पर लगायी रोक, जानें क्या है पूरा मामला…

समस्तीपुर/कल्याणपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कार्य में लापरवाही को लेकर कल्याणपुर के अपर…

11 घंटे ago