Categories: BiharNEWS

गलती से कट गया ट्रैफिक चालान तो ऐसे कराएं सुधार या रद्द, फॉलो करें ये स्टेप्स…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

परिवहन और ट्रैफिक पुलिस अब हैंड हेल्ड डिवाइस (एचएचडी) से ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चालान काटती है। इस दौरान कई चालान मानवीय भूल के कारण गलत कट जाते हैं। इनमें सुधार और चालान को रद्द करने की कोई व्यवस्था नहीं थी। इस तरह की लगातार शिकायतें परिवहन मुख्यालय को मिली। तब परिवहन मुख्यालय ने चालान में संशोधन और रद्द करने के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसेज्योर (एसओपी) तैयार कर जारी कर दिया है। इसके तहत भूल होने पर चालान में संशोधन के साथ उसे रद्द भी किया जा सकेगा। इसके लिए राज्य परिवहन आयुक्त डॉ. आशिमा जैन ने सभी जिलों के डीएम, एसएसपी, एसपी, डीटीओ को पत्र लिखा है।

परिवहन आयुक्त ने पत्र में कहा है कि जुर्माना करने के क्रम में कई तरह के मानवीय भूल के कारण जुर्माना लंबित रह जाता है। इससे आम लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। ऐसी स्थिति में एसओपी जरूरी है, ताकि त्रुटि होने पर चालान का संशोधन और रद्द किया जा सकेगा। एसओपी के तहत चालान में संशोधन के लिए फार्म ए और चालान को रद्द करने के लिए फार्म बी जारी किया गया है।

फार्म ए के तहत संशोधन के लिए चालान करने वाले पदाधिकारी अपने नियंत्री पदाधिकारी से अनुशंसा लेकर डीटीओ को फार्म उपलब्ध कराएंगे। इसके लिए नियंत्री पदाधिकारी को फार्म में दी गई सूचना पर पूरी तरह संतुष्ट होने के बाद ही अग्रसारित करने को कहा गया है। फार्म में चालान करने वाले पदाधिकारी को संशोधन के लिए स्पष्ट कारणों का उल्लेख करना होगा। इसके बाद ही डीटीओ जरूरी कार्रवाई कर उसके रिकार्ड को अपडेट करेंगे।

बताना होगा ठोस कारण

फार्म बी के तहत चालान रद्द करने के लिए चालानकर्ता पदाधिकारी को ठोस कारण बताते हुए अपने नियंत्री पदाधिकारी से फार्म को अग्रसारित करना होगा। इसके बाद संबंधित पुलिस अधीक्षक पूरी तरह से संतुष्ट होने के बाद (मैंने सभी संबंधित दस्तावेजों की जांच की है तथा चालान निरस्त करने के लिए प्रस्तुत कारणों से पूर्णत: संतुष्ट हूं।) के मंतव्य के साथ परिवहन आयुक्त को अनुशंसा भेजनी है। इसकी एक कॉपी को संबंधित जिलों के डीटीओ को भी उपलब्ध कराना है।

इस अनुशंसा पर परिवहन आयुक्त चालान निरस्त करने की कार्रवाई करेंगे। जिला परिवहन पदाधिकारी जनार्दन कुमार ने बताया कि चालान में संशोधन और निरस्त करने के लिए परिवहन मुख्यालय द्वारा एसओपी जारी किया गया है। जैसा निर्देश मिला है, उसी अनुरूप कार्रवाई होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

5 घंटे ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

5 घंटे ago

पटना में 25 करोड़ की ड्रग्स का खुलासा, बिहार पुलिस का सिपाही निकला करोड़ों के स्मैक गिरोह का सप्लायर

पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…

6 घंटे ago

BPSC TRE-4 का विज्ञापन 3 दिन में नहीं जारी हुआ तो फिर होगा आंदोलन, दिलीप कुमार का ऐलान

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन…

7 घंटे ago

नोटरी शुल्क को लेकर समस्तीपुर सदर SDO ने की समीक्षा बैठक, पारदर्शिता पर दिया जोर

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…

12 घंटे ago

नीतीश के राज्यसभा निर्वाचन पर आनंद मोहन गुस्से में, बोले- BJP को भारी पड़ेगा; निशांत को फुल पावर दे NDA

नीतीश कुमार के बिहार विधान परिषद से त्यागपत्र देने की अंतिम तारीख आ गई है।…

14 घंटे ago