Bihar

बिहार: दो लड़कियों से दुष्कर्म करके भाजपा नेता ने बना लिया था वीडियो, ब्लैकमेल करने लगा तो लड़की के प्रेमी ने कर दी हत्या

बिहार के बेतिया में भाजपा नेता सोनू कुमार की मर्डर मिस्ट्री में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, सोनू अपने दोस्त सुजीत के साथ मिलकर दो नाबालिग लड़कियों से रेप किया था। रेप का बदला दोनों लड़कियों के नाबालिग प्रेमियों ने लिया। उन्होंने टहलने गए भाजपा नेता और उसके दोस्त से नाम पूछे और चाकुओं से हमला कर दिया। भाजपा नेता की मौके पर ही मौत गई है, जबकि दोस्त बच गया।

हत्या चार दिन पहले हुई थी। इस पर जमकर बवाल मचा था। पुलिस पर अंगुलियां उठ रही थीं। पुलिस ने अपनी इंवेस्टिंगेशन तेज की। इस दौरान पूरा मामला सामने आया। पुलिस ने हत्या के मामले में दो नाबालिग आरोपियों समेत तीन को पकड़ा है। नाबालिग आरोपी के बाल सुधार गृह और बालिग आरोपी को जेल भेज दिया गया है। जबकि लड़कियों की तरफ से रेप का मामला दर्ज कराया गया है।

28 साल का सोनू कुमार भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के ग्रामीण मंडल का अध्यक्ष था। वह पूर्व वार्ड सदस्य भी रह चुका था। हर दिन की तरह सोमवार की सुबह करीब चार बजे सुजीत (28 साल) के साथ टहलने निकला था।

घायल सुजीत कुमार ने पुलिस को बताया था कि सोमवार की सुबह करीब चार बजे वे लोग अपने घर से टहलने के लिए निकले। टहलने के बाद दोनों घरदान पोखरा की ओर से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान घर से लगभग 250 मीटर पहले खड़े तीन नकाबपोश बदमाशों ने रोका। बदमाशों ने पूछा कि सोनू आपका नाम है, वार्ड पार्षद के चुनाव में आप खड़े थे। सोनू के हां कहते ही एक अपराधी ने पीछे से सुजीत पर चाकू से हमला कर दिया।

सुजीत वहां से खेत के रास्ते घर की ओर भागा। रास्ते से ही उसने अपने भाई मोहित को फोन कर घटना की सूचना दी। सुजीत घर पहुंचा तो परिजन उसे लेकर बगल में एक कंपाउंडर के पास चले गए।

जब ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि खून से लथपथ सोनू कुमार का शव सड़क पर पड़ा था। अपराधियों ने उसके शरीर पर चाकू से चार-पांच जगह वार किया था। गला रेत दी थी। इसके बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। भाजपा नेता के भाई अभिमन्यु कुमार ने मुफस्सिल थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कराई।

पुलिस ने बताया कि पहले सोनू के घायल दोस्त सुजीत से पूछताछ की गई। उसने चाकू मारकर भागने वाले आरोपियों की पहचान की। कहा कि उसने बीते 2-3 दिनों से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। हालांकि उसने किसी वजह की जानकारी नहीं दी।

इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों लड़कों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, तब जाकर पूरे मामले का खुलासा हुआ। दोनों लड़के भी आसपास के ही गांव के रहने वाले हैं और दोनों की उम्र भी 14-15 साले के करीब है, जबकि तीसरा आरोपी अजय कुशवाहा है, जिसकी उम्र 20 साल है।

हत्या की वजह रेप का बदला
फिर पुलिस ने दोनों लड़कियों से भी पूछताछ की। सदर एसडीपीओ माहताब आलम ने गुरुवार को पूरे मामला का खुलसा किया। उन्होंने बताया कि लड़कियों ने बताया कि उनके साथ पांच दिन पहले सोनू और सुजीत ने रेप किया था। दोनों भी मॉर्निंग वॉक पर आती थीं। रेप के फोटो और वीडियो बना लिए थे। भाजपा नेता सोनू लड़कियों के मोबाइल पर फोटो-वीडियो भेजकर उन्हें फिर से फिजिकल रिलेशन बनाने का दबाव बना रहा था। बात नहीं मानने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था। इस पर उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड्स को रेप की बात बताई और फोटो दिखाकर ब्लैकमेल करने की जानकारी दी।

इस पर लड़कियों के दोनों प्रेमी ने हत्या के दो दिन पहले भाजपा नेता और उसके दोस्त को ऐसा करने से मना किया था। इस पर विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों ने हत्या की साजिश रची। फिर अपने एक दोस्त को साथ लिया और बड़का बरवत पंचायत के हरदिया वार्ड संख्या 15 में सोमवार सुबह दोनों पर चाकुओं से हमला कर दिया।

एसडीपीओ ने बताया कि पूछताछ के बाद दोनों लड़कियों के मोबाइल की जांच की गई। उनमें सोनू द्वारा भेजी गई रेप से संबंधित फोटो-वीडियो मिले हैं। इन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया है।

लड़कियों ने कराई रेप की FIR

एसडीपीओ के अनुसार दोनों लड़कियों ने अब रेप को लेकर पुलिस को आवेदन दिया है। उनके आवेदन के आधार पर प्राथमिक दर्ज की गई है। इस केस में अब सोनू के दोस्त सुजीत को भी जेल भेजा जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

6 मिनट ago

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

17 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

17 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

18 घंटे ago