Bihar

दिल्ली है इंडिया, पटना में भारत… लालू यादव ने दातून करते बताया था फर्क, पुराना वीडियो वायरल

देश का नाम इंडिया की जगह सिर्फ भारत रखने पर बहस छिड़ी हुई है। इस बीच आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें लालू इंडिया और भारत में फर्क बताते हुए नजर आ रहे हैं। हाथ में दातून लेकर दिए गए इंटरव्यू में लालू यादव ने दिल्ली को इंडिया और पटना को भारत बताया था। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा देश का नाम बदलकर सिर्फ भारत रखे जाने की चर्चा तेज है। दूसरी ओर, विपक्षी दलों का इंडिया गठबंधन इस पर आपत्ति जता रहा है। इस गठबंधन में शामिल आरजेडी के सुप्रीमो का पुराना बयान अब चर्चा का विषय बन गया है।

इंडिया बनाम भारत पर छिड़ी बहस के बीच सोशल मीडिया पर लालू यादव का करीब आधे मिनट का वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो कई साल पुराना है, जिसमें लालू एक टीवी चैनल को इंटरव्यू दे रहे हैं। इसमें लालू अपने हाथ में नीम का दातून लेकर दांतों पर रगड़ रहे हैं। उनसे जब पूछा गया कि वे कभी ब्रश नहीं करते, सिर्फ दातून ही करते हैं? तो लालू ने कहा कि वह कभी-कभी ब्रश करते हैं। पटना में रहते हैं तो दातून करते हैं और दिल्ली जाते हैं तो टूथब्रश का इस्तेमाल करते हैं। लालू यादव ने आगे कहा कि दिल्ली में नीम का दातून खोजने में दिक्कत होती है। दिल्ली इंडिया है और यहां (पटना) भारत है। यह भारत में ही मिलता है।

लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने देश का नाम बदले जाने की चर्चा के बीच केंद्र की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। तेजस्वी ने मंगलवार को कहा कि ये लोग कहां-कहां नाम बदलेंगे? हमें इंडियन और भारतीय होने में गर्व है। उन्होंने कहा कि 2024 चुनाव के लिए बने विपक्षी दलों के गठबंधन में इंडिया और भारत दोनों हैं। इसका नारा ‘जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया’ है। बीजेपी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि ये तरह-तरह का दुष्प्रचार कर रहे हैं, इनसे बचकर रहना होगा।

बता दें कि जी20 शिखर सम्मेलन में शरीक होने वाले मेहमानों के लिए 9 सितंबर को राष्ट्रपति भवन में डिनर का आयोजन किया गया है। इसके निमंत्रण पत्र में प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया की जगह प्रेसिडेंट ऑफ भारत लिखा गया है। साथ ही मोदी सरकार ने इसी महीने संसद का विशेष सत्र भी बुलाया है। ऐसे में चर्चा तेज है कि केंद्र सरकार देश का नाम इंडिया हटाकर भारत रखने के लिए संविधान में संशोधन कर सकती है।

Avinash Roy

Recent Posts

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

2 घंटे ago

बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 महिलाएं दबकर मर गईं; 12 से ज्यादा घायल

बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…

6 घंटे ago

पटना हाईकोर्ट, समस्तीपुर सिविल कोर्ट सहित देशभर में कई अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

बिहार-झारखंड की अदालतों, एयरपोर्ट और अन्य संवेदनशील ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी देने…

7 घंटे ago

समस्तीपुर शहर में आज निकलने वाले रामनवमी जुलूस को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन मार्गों पर रहेगी नो-एंट्री व नो-पार्किंग

तस्वीर : फाइल फोटो समस्तीपुर : शहर में निकलने वाले रामनवमी जुलूस को लेकर ट्रैफिक…

7 घंटे ago

दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली से हर महीने 90 रुपये बचेंगे, बिहार में कंपनी ने गिनाए फायदे

बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली मिलने की व्यवस्था (टीओडी टैरिफ)…

9 घंटे ago