Bihar

‘शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर को तत्काल बर्खास्त करें CM…’, सम्राट ने रामचरितमानस के अपमान पर नीतीश कुमार को घेरा

श्रीरामचरितमानस को पोटेशियम साइनाइड बताने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर पर करारा पलटवार किया है।

उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से तत्काल सनातन धर्म और श्रीरामचरितमानस का अपमान करने वाले शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की है।

सम्राट चौधरी ने कहा है कि घमंडिया आईएनडीआईए गठबंधन सोची-समझी रणनीति के तहत भगवान श्रीराम और श्रीरामचरितमानस का अपमान कर रहा है।

अपने पूज्य ग्रंथ और नित्य वंदनीय आराध्यों का अपमान करोड़ों हिंदू जनमानस कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। आने वाला चुनाव चंद्रशेखर और घमंडिया गठबंधन को यह भलीभांति अनुभूति करा देगा कि वोटों के लिए तुष्टीकरण की राजनीत अब नहीं चलने वाली। घमंडिया गठबंधन के नेताओं को जनता सिरे से नकार देगी।

I.N.D.I.A. की भोपाल रैली पर किया कटाक्ष

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में आईएनडीआईए गठबंधन की भोपाल में होने वाली रैली को लेकर कटाक्ष किया।

मध्य प्रदेश में अक्टूबर के पहले सप्ताह में इंडिया गठबंधन की रैली के संबंध में पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर चौधरी ने कहा कि जो रैली आईएनडीआईए गठबंधन कर रही है तो वहां पर कांग्रेस है, वहां जदयू कहां? राजद कहां है? तो सिर्फ वे वहां अतिथि भूमिका में जाएंगे और फिर लौट आएंगे।

मुजफ्फरपुर नाव हादसे पर बोले सम्राट

मुजफ्फरपुर नाव हादसे के विषय में पूछे जाने पर चौधरी ने कहा कि 17 साल नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री रहने के बावजूद आज भी ऐसी स्थिति है कि बच्चों को शिक्षा के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है।

इससे बड़ी बदहाली की तस्वीर क्या हो सकती है। उन्होंने कहा कि यह हाल केवल मुजफ्फरपुर का नहीं है, उत्तर बिहार के कई गांवों के बच्चों को इस स्थिति से गुजरना पड़ता है। ईडी की छापेमारी पर कही यह बात

ईडी को छापेमारी से संबंध में पूछे गए एक प्रश्न पर चौधरी ने कहा कि एकदम स्पष्ट रहिए गलत है वह गलत ही रहेगा। उन्होंने कहा कि बिहार में सीबीआई तब आई थी, जब केंद्र में लालू प्रसाद की यूपीए की सरकार थी।

इस स्थिति में क्या कहना, उन्हें तब दूसरा कोई कैसे फंसा सकता है, जब उनकी सरकार के लोग फंसा रहे हैं तो कौन बचा पाएगा। उन्होंने कहा कि जदयू के लोग ही कागज उपलब्ध करते हैं, उनसे ज्यादा माहिर खिलाड़ी कौन होगा?

Avinash Roy

Recent Posts

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

17 मिनट ago

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

7 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

12 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

13 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

13 घंटे ago

कर्पूरीग्राम के लोगों के लिए खुशखबरी, अब यहां भी रूकेगी बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली जाने वाली…

14 घंटे ago