Bihar

बिहार पुलिस में नौकरियों की बहार, 24269 पदों पर भर्ती का ऐलान; एडीजी ने बताया कब जारी होगा रोस्टर

बिहार पुलिस में नौकरी पाने का सपना देख रहे बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। अगले साल यानी 2024 में बिहार पुलिस में बंपर बहाली निकलने वाली है। राज्य पुलिस विभाग में विभिन्न रैंक के 24,269 पदों पर भर्ती की जाएगी। एडीजी मुख्यालय जेएस गंगवार ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अभी रविवार को होने वाली सिपाही बहाली परीक्षा को लेकर सभी जिलों को अलर्ट किया गया है।

एडीजी मुख्यालय जेएस गंगवार ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि बिहार पुलिस में अगले साल 24269 पदों पर बहाली होगी। पुलिस मुख्यालय ने पदों को रिलीज करने के लिए गृह विभाग से स्वीकृति मांगी है। गृह और वित्त विभाग की स्वीकृति के बाद बहाली का रोस्टर जारी होगा।

उन्होंने कहा कि रविवार को होने वाली सिपाही बहाली परीक्षा को लेकर मुख्यालय ने सभी जिलों को अलर्ट किया है। अब तक तीन जिलों में कार्रवाई हुई, जिसमें भारी मात्रा में तकनीकी उपकरण की बरामदगी की गई। साथ ही कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

बता दें कि सहरसा, बेगूसराय और छपरा में कोचिंग मालिक समेत सॉल्वर गैंग चलाने वाले कई आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से एंटी जैमर, ब्लूटूथ डिवाइस समेत कई उपकरण मिले हैं। 1, 7 और 15 अक्टूबर को बिहार सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा है। सॉल्वर गैंग इसमें आरोपियों को नकल करवाने का प्लान कर रही थी। इसके लिए उन्होंने कई अभ्यर्थियों से एडवांस रुपये भी ले लिए थे। पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

13 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

15 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

16 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

22 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

1 दिन ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

1 दिन ago