Bihar

बिहार में ED की बड़ी कार्रवाई, जेडीयू एमएलसी राधाचरण शाह गिरफ्तार; छापेमारी व पूछताछ के बाद किया अरेस्ट

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जेडीयू एमएलसी राधाचरण सेठ को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। ईडी ने जेडीयू एमएलसी को उनके आरा स्थित फॉर्म हाउस से अरेस्ट किया है। इससे पहले ईडी की टीम ने जेडीयू एमएलसी के पटना और आरा स्थित ठिकाने पर एक साथ छापेमारी की।

बालू के ठेकों में कथित रूप से हेरफेर किए जाने के आरोपों को लेकर पहले भी राधाचरण से पूछताछ की जा चुकी है। पिछले दिनों ही जेडीयू एमएलसी और उनके बेटे से पूछताछ की गई थी। एक बार फिर से अब ईडी ने उनके खिलाफ शिकंजा कसा और एक साथ नके प्रमुख ठिकानों पर छापेमारी की।

ईडी की टीम ने जेडीयू एमएलसी के भोजपुर जिले के नवादा थाना क्षेत्र के अनाईठ मठिया स्थित फार्म हाउस पर छापेमारी करने पहुंची। छापेमारी करने गई टीम के साथ अर्धसैनिक बलों के जवान भी तैनात थे। फार्म हाउस के अंदर से बाहर और बाहर से अंदर जाने की किसी को भी इजाजत नहीं दी। छापेमारी के संबंध में अभी तक प्रवर्तन निदेशालय की ओर से मीडिया को कुछ नहीं बताया।

गौरतलब है कि एक सप्ताह पूर्व प्रवर्तन निदेशालय ने राधाचरण सेठ और उनके बड़े पुत्र कन्हैया प्रसाद को नोटिस भेजा था। निदेशालय की पटना इकाई ने जेडीयू एमएलसी और उनके पुत्र से पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया है। दोनों को 15 दिनों के अंदर निदेशालय के कार्यालय में आने के लिए कहा गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

10 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

11 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

11 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

11 घंटे ago

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

17 घंटे ago