Bihar

धुआं मुक्त होगा बिहार का आंगनबाड़ी केंद्र, अगले माह से लकड़ी की जगह गैस से बनेगा खाना… 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

राज्यभर में 115009 स्वीकृत आंगनबाड़ी केंद्रों में अगले माह से पोषाहार गैस चूल्हा पर बनेगा, जिससे प्रदूषण भी कम होगा. कैबिनेट की मंजूरी मिल जाने के बाद विभाग ने इस पर अमल शुरू कर दिया गया है. अक्तूबर महीने में सभी आंगनबाड़ी केंद्रों तक गैस चूल्हा पहुंचा दिया जायेगा. अब तक पोषाहार कार्यक्रम के तहत बच्चों को पोषाहार देने के लिए केंद्रों में लकड़ी का उपयोग होता है. सरकार के निर्णय के बाद विभाग ने आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति पर जिलों से रिपोर्ट मांगी है, ताकि कनेक्शन कैसे और किसके नाम पर दिया जाये. इसको लेकर विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है.

इस कारण से लिया गया गैस सिलिंडर देने का निर्णय

केंद्रों पर भोजन तैयार करने के लिए सेविका-सहायिका द्वारा जलावन के रूप में लकड़ी का उपायोग किया जाता है. लकड़ी पर खाना बनाने से आंगनबाड़ी केंद्र पर धुआं फैलता है. इस कारण बच्चों एवं सेविका-सहायिका का स्वास्थ्य प्रभावित होने की संभावना बनी रहती है. प्रदूषण भी फैलता है. ऐसी स्थिति में आंगनबाड़ी केंद्रों पर एलपीजी की सुविधा देने की योजना बनायी गयी है.

यह है अनुमानित राशि

सभी केंद्रों पर दो गैस सिलेंडर, चुल्हा की सुविधा दी जायेगी. इसके लिए चौहत्तर करोड़ पचहत्तर लाख अठावन हजार पांच सौ और रिफिलिंग के लिए अनुमानित वार्षिक राशि एक अरब पैंसठ करोड़ पचहत्तर लाख नौ हजार सात सौ आठ रुपये खर्च होने की संभावना है.

क्या कहते हैं मंत्री

समाज कल्याण विभाग के मंत्री मदन सहनी मदन सहनी ने इस संबंध में कहा कि अगले माह से सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर दो-दो गैस सिलिंडर दिये जायेंगे. विभाग के स्तर अगले दो दिनों के भीतर प्रारूप तैयार हो जायेगा.जिसमें सिलिंडर किसके नाम पर होगा, रिफिल करने की व्यवस्था और जहां भी केंद्र का संचालन किराये के मकान में होता है. वहां सिलिंडर कैसे सुरक्षित रहे, इसको लेकर जल्द ही अधिसूचना जारी की जायेगी.

कैबिनेट में हुआ था फैसला

19 सितंबर को हुई बिहार राज्य कैबिनेट की हुई बैठक में फैसला लिया गया था कि बिहार के 1 लाख 15 हजार 9 आंगनबाड़ी केंद्रों पर एलपीजी गैस की सुविधा मिलेगी. प्रति केंद्र दो गैस सिलिंडर एवं चूल्हा उपलब्ध कराया जायेगा. इसके लिए 74 करोड़ 55 लाख 58000 रू एवं गैस रिफिलिंग के लिए एक अरब 65 करोड़ 75 लाख 9000 रू व्यय की स्वीकृति दी गई है. आंगनबाड़ी केदो में तीन से 6 वर्ष तक के बच्चों को दिए जा रहे नाश्ते के अतिरिक्त सप्ताह में 2 दिन दूध पाउडर मिलेगा. इसके लिए 232 करोड़ 20 लाख 70 हजार रुपए वार्षिक व्यय की स्वीकृति दी गई है.

Avinash Roy

Recent Posts

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

7 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

14 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

20 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

21 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

23 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

23 घंटे ago