Bihar

अमित शाह फिर आ रहे हैं बिहार, 16 सितम्बर को इंडिया के खिलाफ भरेंगे हुंकार, एक साल में छठी बार दौरा करने के पीछे की खास वजह

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

गृहमंत्री अमित शाह एक बार फिर से बिहार में दहाड़ने आ रहे हैं. केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह 16 सितंबर को बिहार के एक दिवसीय दौरे पर आएंगे और झंझारपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे. शाह के दौरे को लेकर भाजपा में सरगर्मी बढ़ गई है. पिछली बार 29 जून को अमित शाह बिहार आए थे और लखीसराय में जनसभा को संबोधित किया था.

दरअसल, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का 24 जून को झंझारपुर जाने का कार्यक्रम था लेकिन कुछ कारणों से उसे स्थगित कर दिया गया था. भाजपा सूत्रों के अनुसार अब उसी सिलसिले में फिर से अमित शाह का बिहार दौरा हो रहा है. इस बार शाह का झंझारपुर दौरा ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा ने अभी से तैयारी शुरू कर दी गई है. शाह के दौरे को लेकर जिलाध्यक्ष शंकर झा की अध्यक्षता में बैठक हुई. वहीं शीर्ष बिहार भाजपा नेतृत्व भी शाह के दौरे को सफल बनाने को लेकर जोरदार तैयारी में जुट गया है.

दरअसल, लोकसभा चुनावों की तैयारी के सिलसिले में अमित शाह पिछले एक साल से बिहार में सक्रिय हैं. विशेषकर अगस्त 2022 में बिहर के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एनडीए से अलग होने के बाद भाजपा को बिहार में मजबूत करने पर शाह की नजर है. वे बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर फिर से वर्ष 2019 की तरह ही एनडीए की जीत सुनिश्चित करना चाहते हैं. पिछले चुनाव में एनडीए को 39 सीटों पर जीत मिली थी. इस बार फिर से अमित शाह बिहार में वैसा ही प्रदर्शन चाहते हैं. इसके लिए वे लगातार सक्रिय हैं. यही कारण है कि एक साल में शाह का यह छठा बिहार दौरा है.

बिहार की सत्ता से बाहर होने के बाद अमित शाह 23 और 24 सितंबर 2022 को सीमांचल के दौरे पर पहुंचे। यहां से उन्होंने 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी का आगाज कर दिया। अमित शाह 11 अक्टूबर 2022 को लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश और बिहार के सीमावर्ती सिताब दियारा गांव पहुंचे। 25 फरवरी 2023 को अमित शाह बिहार दौरे पर आए। पहले उन्होंने वाल्मीकि नगर में जनसभा की। इसके बाद पटना में सहजानंद सरस्वती की जयंती सह किसान समागम में भाग लिया। 25 फरवरी से ठीक 36वें दिन यानी 2 अप्रैल 2023 को अमित शाह बिहार के सासाराम और नवादा पहुंच रहे हैं। वहीं 29 जून को अमित शाह लखीसराय के दौरे पर आए. अब एक बार फिर से 16 सितम्बर को शाह का बिहार दौरा झंझारपुर में हो रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

समता पार्टी के संस्थापक सदस्य शहीद प्रदीप महतो की 30वीं शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

समस्तीपुर : समता पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे शहीद प्रदीप महतो की 30वीं शहादत दिवस…

36 मिनट ago

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में सफल सिजेरियन के साथ प्रसव सेवा का शुभारंभ

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल…

5 घंटे ago

अपहरण की प्राथमिकी के बीच युवती खुद पहुंची कल्याणपुर थाने, पुलिस ने दर्ज किया बयान, जानें युवती ने क्या बताया…

समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से 22 वर्षीया एक युवती के कथित…

6 घंटे ago

समस्तीपुर के शहीद सीताराम यादव के पुत्र की शिक्षा का जिम्मा उठाएंगे होली मिशन स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. धर्मांश रंजन

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार एवं होली मिशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के…

9 घंटे ago

आखिर किस जमीन को लेकर चल रहे विवाद में सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर हुई थी फायरिंग ?

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में बीते 17 फरवरी की शाम लोजपा (रा)…

10 घंटे ago

दरभंगा एयरपोर्ट से उड़ानों पर बार-बार लग रहा Break, कोलकाता और मुंबई की फ्लाइट शेड्यूल से बाहर

हैदराबाद से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई537 निर्धारित समय 2:05 से 18 मिनट विलंब…

18 घंटे ago