Bihar

मुजफ्फरपुर नाव हादसाः अबतक एक बच्चे और दो युवकों के शव मिले, चीख-पुकार के बीच बाकी लापता की तलाश जारी

बिहार के मुजफ्फरपुर में बागमती नदी में गुरुवार के हुए दर्दनाक नाव हादसे में अबतक तीन शव बरामद कर लिए गए हैं। एक बच्चे और दो युवकों की डेड बॉडी बरामद की गई है। बच्चे की पहचान अजमत के रूप में हुई है जिसकी उम्र 4 साल है। उसके पिता नाम मोहम्मद नौशाद है जो भटगामा गांव का रहने वाला है। दूसरी ओर एक युवक की पहचान मो शमसूल,45 वर्ष पिता मो अयूब के रूप में की गयी है तो मरने वाला दूसरा युवक पिंटु सहनी, 22 वर्ष था। शुक्रवार को गांव के स्कूल के पास नदी किनारे अजमत की लाश मिली डेड बॉडी मिलने से पूरे परिवार में कोहराम मच गया ग्रामीणों की सूचना पर परिवार के लोग पहुंचे और को उठाकर घर ले गए पुलिस उसके घर पहुंच गई है। कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। गुरुवार को जिले के गायघाट में यह हादसा हुआ था।

इस बीच आपदा बल की गोताखोरी और रेस्क्यू ऑपरेशन में दो और युवकों के शव मिले। उनके परिजन शव देखते हीं रोने चिल्लाने लगे। पुलिस ने शवों को ्अपने कब्जे में ले लिया। सीएम नीतीश कुमार के आदेश पर मामले में प्रशासन की ओर से काफी चौकस होकर रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अजमत के परिजनों से बात कर रही है। गुरुवार को मुजफ्फरपुर पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डीएम प्रणव कुमार को पूरी घटना पर नजर रखने का आदेश दिया था। सीएम ने कहा था कि रेस्क्यू ऑपरेशन ठीक से चलाएं और पड़ित परिवारों की पूरी मदद करें। पुलिस कोशिश कर रही है कि परिजनों से शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी प्रक्रिया पूरी कराई जाए। अजमत के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मो शमसूल के शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। इस बीच अभी तक 8 नाव सवार अभी भी लापता है। उनकी खोज के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। गुरुवार को अंधेरा होने के बाद ऑपरेशन रोक दिया गया था।

शुक्रवार को अहले सुबह से एनडीआरफ एसडीआरएफ और पटना से आई गोताखोर की टीम ने एक बार फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। जिसमें जहां वही मौके पर मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन और मुजफ्फरपुर पुलिस के अधिकारी जमे हुए हैं और पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। घटना स्थल पर आज भी भी भारी भीड़ जुट गई है। जिला अधिकारी प्रणव कुमार डीसी आशुतोष द्विवेदी प्रभारी एसएसपी अरविंद प्रताप सिंह एसडीओ पूर्वी सहित तमाम पदाधिकारी को लेकर चौकस हैं। स्थानीय विधायक निरंजन राय और सांसद अजय निषाद ने घटना पर दुख जताया है।

बताते चलें कि गुरुवार को मुजफ्फरपुर-दरभंगा रोड में बेनीबाद के पास मधुरपट्टी से भटगामा जा रही नाव पलट गई। नाव पर स्कूली बच्चों और महिलाओं समेत 30 से अधिक लोग सवार थे। इस भीषण हादसे में नाव पर सवार स्कूली बच्चों समेत 12 लोग लापता हो गए। घटना में कम से कम 20 लोगों को ग्रामीणों ने बचा लिया। बचाए गए लोगों में दजर्लनभर स्कूली बच्चे शामिल थे। घटनास्थल पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: घूसखोर महिला अफसर निगरानी की जाल में फंसी, नालंदा में BPRO को 12 हजार लेते रंगे हाथ धराई

बिहार में भ्रटाचार के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के तहत निगरानी विभाग की टीम…

55 मिनट ago

बिहार में समृद्धि यात्रा 4.0 खत्म, अब 5.0 का ऐलान; राज्‍यसभा जाने से पहले इन जिलों का करेंगे दौरा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बहुचर्चित समृद्धि यात्रा का चौथा चरण आज समाप्त हो…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में टेक्नीशियन के भरोसे चल रही पैथोलॉजी व्यवस्था, पैथोलॉजिस्ट की ड्यूटी अन्य विभागों में लगी

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मरीजों के लिए करीब 52 प्रकार की पैथोलॉजी जांच की…

3 घंटे ago

बिहार: शराब जब्ती पर आपस में भिड़े दो विभाग, एक्साइज और रेल पुलिस के बीच मारपीट में कई जख्मी

बिहार के कटिहार जिले में शराबबंदी कानून के तहत चल रही कार्रवाई के दौरान दो…

4 घंटे ago

समस्तीपुर कोर्ट कैंपस स्थित हाजत से फरार बदमाश मुंशी गिरफ्तार, एक का हो चुका है एनकाउंटर, दो अन्य कुख्यात की तलाश जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर कोर्ट कैंपस स्थित हाजत से फरार कुख्यात अपराधियों के मामले में पुलिस…

5 घंटे ago

समस्तीपुर SP ने कल्याणपुर के अपर थाना अध्यक्ष के वेतन पर लगायी रोक, जानें क्या है पूरा मामला…

समस्तीपुर/कल्याणपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कार्य में लापरवाही को लेकर कल्याणपुर के अपर…

8 घंटे ago