Bihar

मुजफ्फरपुर बागमती नदी हादसा में 11 अब भी लापता; 10 KM दूर पुल था, समय बचाने नाव से स्कूल जाते थे बच्चे

मुजफ्फरपुर-दरभंगा रोड में बेनीबाद के पास मधुरपट्टी से भटगामा जा रही नाव पलट गई। नाव पर स्कूली बच्चों व महिलाओं समेत 30 से अधिक लोग सवार थे। सुबह करीब 10 बजे हुए इस भीषण हादसे में नाव पर सवार स्कूली बच्चों समेत 11 लोग लापता हैं। घटना में कम से कम 20 लोगों को ग्रामीणों ने बचा लिया। बचाए गए लोगों में दजर्लनभर स्कूली बच्चे शामिल हैं। घटनास्थल पर एनडीआरएपाऊ और एसडीआरएफ की टीम लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई है। हालांकि उसे देर शाम तक कोई सफलता नहीं मिली।

मधुरपट्टी गांव के लोगों को स्कूल या बाजार के लिए भटगामा की ओर जाना होता है। सड़क से वहां जाना करीब दस किमी पड़ता है। इसलिए लोग नाव से भटगामा घाट पार कर उस ओर जाते हैं। उस पार स्थित बलौर हाई स्कूल जाने के लिए स्कूली बच्चे भी समय बचाने के लिए नाव का ही सहारा लेते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि यहां नदी पर पुल बनाने की मांग बार-बार की जाती रही है, इसके बावजूद इस पर ध्यान नहीं दिया गया।

10वीं कक्षा का फॉर्म भरने जा रहे थे बच्चे :

मधुरपट्टी गांव के करीब 30 लोग सुबह नाव पर सवार होकर भटगामा घाट की ओर रवाना हुए। इनमें पास के बलौर हाईस्कूल में 10वीं का फॉर्म भरने जा रहे छात्र-छात्राएं भी शामिल थे। नाव बागमती नदी के दूसरे किनारे पहुंच कर बांध को बचाने के लिए बनी दीवार से टकराकर टूट गई। इसके बाद नाव पलट गई, जिससे कई सवार डूबती नाव के नीचे आ गये। घटना के बाद हुई खोजबीन में पता चला कि नाव पर सवार 11 लोग लापता हैं, जिनके डूब जाने की आशंका है। लापता बच्चे और ग्रामीणों में सभी मधुरपट्टी गांव के हैं।

दो घंटे बाद आया बचाव दल 

घटना के करीब दो घंटे बाद पहुंची एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर मोटरबोट से तलाशी अभियान चला रही है। शाम सात बजे तक लापता लोगों को नहीं ढूंढा जा सका था। घटना में नाविक हरिकिशोर सहनी बच गया है। नाविक ने बताया कि उसने चार लोगों की जान बचाई। घटनास्थल पर डीएम, डीडीसी, एसडीएम सहित सांसद व विधायक भी पहुंच गये और घटना की जानकारी ली। राहत व बचासव दल के अलावा प्रशासन की टीम घटनास्थल पर कैंप कर रही है।

दो को बचाकर खुद डूब गया पिंटू

हादसे के बाद ग्रामीण लोगों को बचाने उमड़ पड़े। पिंटू सहनी नाम के एक युवक ने नदी में कूदकर दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद वह फिर दो ब्च्यियों को बचाने के प्रयास में खुद पानी में समा गया। उसका भी कुछ पता नहीं चल सका है।

नाव पर सवार 11 लोग लापता है। इनमें कई स्कूली बच्चे हैं। लापता लोगों की खोज के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
प्रणव कुमार, डीएम

लापता लोगों की सूची : 

ऋतेश कुमार-पिता राम जीवन राय, बेबी कुमारी-पिता जगदीश राय, गणिता देवी-पति राम दयाल चौपाल, सुष्मिता कुमारी-पिता लक्ष्मी राय, शिवजी चौपाल-पिता ध्यानी चौपाल, शमशुल-पिता अय्यूब, सजदा बानो-पिता मो. सफी, वसीम-पिता मो. इस्माईल, अजमत-पिता मो. नौशाद, पिंटू सहनी-पिता राजदेव सहनी, कामिनी कुमारी-पिता राजेश राय।

Avinash Roy

Recent Posts

कभी नीतीश कुमार के खासमखास रहे केसी त्यागी RLD में हुए शामिल, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी भी रहे मौजूद

हाल ही में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच केसी त्यागी ने…

33 मिनट ago

बिहार में बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों का मिलेगा मुआवजा, होगा नुकसान का सर्वे?

बिहार में बीते 24 घंटों में मौसम के रौद्र रूप ने किसानों की फसल चौपट…

2 घंटे ago

मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ह’त्याकांड का आरोपी तेलिया गिरफ्तार, पशु तस्कर का पीछा करने के दौरान बदमाशों ने मार दी थी गोली

समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन साल की अबोध बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दु’ष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…

7 घंटे ago

नीतीश कुमार एक इस्तीफा इसी महीने देंगे, बीजेपी सीएम के लिए 30 मार्च क्यों है टर्निंग प्वाइंट?

नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज…

8 घंटे ago

साबुनदानी में छिपाकर रखी थी हेरोइन, समस्तीपुर में नारकोटिक्स सेल का बड़ा एक्शन, महिला समेत दो तस्कर धराए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पटोरी रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को नारकोटिक्स सेल और…

16 घंटे ago