Bihar

उम्मीद थी कि मोदी लोकसभा में सही बात बोलेंगे लेकिन… कोई बात पल्ले नहीं पड़ी: तेजस्वी यादव

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसभा में मणिपुर हिंसा के मुद्दे पर दिए गए भाषण पर निशाना साधा है। तेजस्वी ने शुक्रवार को कहा कि सबको उम्मीद थी कि पीएम मोदी लोकसभा में सही बातें बोलेंगे, लेकिन उनकी कोई बात पल्ले नहीं पड़ी। वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए एक बार फिर बिहार की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के एकजुट होने से बीजेपी परेशान हो गई है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को पटना के सप्तमूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके बाद मीडिया से बातचीत में तेजस्वी ने कहा कि लोकसभा में पीएम मोदी ने मणिपुर के संदर्भ में जो बातें बोली उससे पूरे देश को निराशा हुई है। सबको उम्मीद थी कि पीएम मोदी लोकसभा में सही बातें बोलेंगे लेकिन वे सिर्फ विपक्ष पर निशाना साधने में लगे रहे। उनकी कोई भी बात पल्ले नहीं पड़ी। देशहित में जिस प्रकार से बातें बताई जानी चाहिए थी, मणिपुर को लेकर सरकार ने क्या कदम उठाया है उन्होंने उस हिसाब से कोई बात नहीं की।

नीतीश बोले- विपक्ष को संसद में बात रखने का पूरा अधिकार

इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र पर बिहार की उपेक्षा का आरोप लगाया है। कहा कि हर स्तर पर हमारी उपेक्षा हो रही है। बिहार ने अपने बूते विकास की है चाहे बिजली का क्षेत्र हो या फिर अन्य। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलता तो हम और विकास कर सकते थे। सीएम नीतीश ने कहा कि संसद में विपक्ष को अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है। विपक्ष की एकजुटता को देखकर भाजपा परेशानी में है। एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि 2024 में भाजपा का सफाया होना तय है। 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्ष अपनी रणनीति बनाने में जुटा है। शीघ्र ही इस संबंध में बैठक आयोजित की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

2 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

6 घंटे ago

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में रेल SP ने किया नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन, पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

16 घंटे ago