Bihar

शिक्षक बहाली परीक्षा एडमिट कार्ड पर BPSC चेयरमैन ने क्या कहा? एग्जाम सेंटर पर भी दिया अपडेट… 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की शिक्षक बहाली परीक्षा के एडमिट कार्ड पर बड़ा अपडेट आया है। बीपीएससी चेयरमैन अतुल प्रसाद ने शुक्रवार को स्पष्ट किया है कि आयोग द्वारा जारी ई एडमिट कार्ड ही फाइनल एडमिट कार्ड हैं। शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए अलग से कोई एडमिट कार्ड नहीं जारी किए जाएंगे। इसके अलावा उन्होंने ट्वीट कर परीक्षा केंद्र पर भी अपडेट दिया है। उन्होंने कहा कि जितना संभव हुआ है अभ्यर्थियों को उनके गृह जिले वाले प्रमंडल में ही एग्जाम सेंटर दिया गया है। बता दें कि बिहार में 1.79 लाख शिक्षकों के पदों पर बहाली के लिए 24 से 26 अगस्त तक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

बीपीएससी ने गुरुवार को शिक्षक बहाली परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की एग्जाम सिटी, सेंटर कोड, तारीख, शिफ्ट और समय की जानकारी दी। अभ्यर्थियों को अभी सिर्फ परीक्षा केंद्र का शहर या जिला बताया गया है। उन्हें परीक्षा केंद्र का नाम और पता नहीं दिया गया है। सेंटर कोड के जरिए बाद में इन्हें डिकोड किया जाएगा। आयोग परीक्षा से चार दिन पहले परीक्षा केंद्र की पूरी जानकारी शेयर करेगा।

बीपीएससी चेयरमैन ने शिक्षक भर्ती एडमिट कार्ड पर क्या कहा?

बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा एडमिट कार्ड की जानकारी साझा किए जाने के बाद से अभ्यर्थियों में कंफ्यूजन पैदा हो गई है। इसे स्पष्ट करते हुए बीपीएससी चेयरमैन अतुल प्रसाद ने शुक्रवार को ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा जारी ई एडमिट कार्ड ही सेंटर कोड डिकोड करने के बाद फाइनल एडमिट कार्ड होंगे। साथ ही जितना संभव हो सका है, अभ्यर्थियों को उनके गृह प्रमंडल में ही एग्जाम सेंटर दिया गया है ताकि उन्हें ज्यादा दूर जाने में परेशानी न झेलनी पड़े।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

2 घंटे ago

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में रेल SP ने किया नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन, पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

12 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

13 घंटे ago