भारत के मून मिशन चंद्रयान-3 की बुधवार शाम चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग होने वाली है। इस पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी प्रतिक्रिया दी है। सीएम नीतीश से जब चंद्रयान-3 की लैंडिंग के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, अच्छी बात है ना होने दीजिए। पटना में बापू परीक्षा परिषद के उद्घाटन समारोह में नीतीश ने यह बयान दिया है। यह भवन बिहार का सबसे बड़ा परीक्षा केंद्र है, जहां 16 हजार अभ्यर्थी एक साथ बैठकर परीक्षा दे सकते हैं।
बापू परीक्षा परिषद के उद्घाटन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हम बस चाहते थे कि एक जगह सभी परीक्षा एक जगह हो। उसे लेकर यह भवन बना है। यह खुशी की बात है। आज बच्चे मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई यहां पर कर सकते हैं। निशुल्क कोचिंग भी यहां पर बच्चों को दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब यह भवन बन रहा था तभी हमने कहा था कि इस भवन का नाम बापू के नाम पर रखा जाए इसलिए इस भवन का नाम बापू परीक्षा परिसर है। चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि अच्छी बात है ना होने दीजिए।
दूसरी ओर, चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग को लेकर बिहार समेत देशभर में लोगों को उत्साह है। पटना के मशहूर गांधी मैदान में स्मार्ट सिटी की बड़ी स्क्रीन पर इसका लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा। यहां करीब 5 हजार लोग एक साथ बैठकर चंद्रयान-3 की लैंडिंग का सीधा प्रसारण देखेंगे। इसके अलावा कई निजी एवं सरकारी स्कूलों में भी स्मार्ट टीवी और प्रोजेक्टर के जरिए स्टूडेंट्स को लाइव टेलीकास्ट दिखाने की व्यवस्था की गई है।
समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…
समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…
CM नीतीश कुमार के आवास पर आज यानी बुधवार की शाम इफ्तार पार्टी का आयोजन…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…