Bihar

बिहार: गर्लफ्रेंड बोली- हम भागे नहीं..मेरे परिवार ने आपके बेटे की हत्या की, नहर के पास दफनाया है, 2 दिन से था लापता

बिहार के छपरा में युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ रहा है। परिवार का कहना है कि युवक की गर्लफ्रेंड ने फोन कर बताया कि आपके बेटे को मेरे परिवार के लोगों ने मार डाला है। शव को नहर के पास दफना दिया गया। हम लोग कहीं भागे नहीं है।

जिसके बाद रविवार की शाम सहजीतपुर थाना क्षेत्र के बंगाली पट्टी गांव के नहर के पास लापता युवक (23) का शव पुलिस ने बरामद किया। सोमवार को पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों का कहना है कि प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या हुई है। अब लड़की और उसका पूरा परिवार फरार है।

युवक की पहचान बंगाली पट्टी गावं के रहने वाले कुणाल कुमार भूलन के रूप में हुई है। कुणाल शुक्रवार की शाम से लापता था। उसका गांव की ही लड़की से 7 साल से अफेयर चल रहा था। परिवार को शक था कि दोनों साथ में फरार हो गए हैं।

प्रेमिका ने कॉल कहा-आपका बेटा मेरे साथ भागा नहीं है

परिजनों के मुताबिक रविवार को कुणाल की प्रेमिका ने कॉल किया था। प्रेमिका ने कहा था कि आपका बेटा मेरे साथ भागा नहीं है। मेरे घर वालों ने मारकर उसका शव छिपा दिया है। इधर, परिजनों के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपियों के गिरफ्तारी में जुट गई है। कुणाल पेशे से एक ट्रक ड्राइवर था। उसी गांव की रहने वाली किसी लड़की से करीब सात सालों से उसका प्रेम प्रसंग था।

दोनों का परिवार रिश्ते के खिलाफ था

करीब साल भर पहले दोनों के परिवार वालों के बीच अनबन हुई थी। लड़की पक्ष का कहना था कि कुणाल के कारण उसकी शादी टूटी है। इधर, लड़के वालों का कहना था कि लड़की उनके बेटे की सारी कमाई ले लेती है। वह घर में एक पैसा भी नहीं देता है। दोनों के परिवार वाले प्रेमी जोड़े के अफेयर के खिलाफ थे।

शुक्रवार को कुणाल अचानक से लापता हो गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की। शुरुआती दौर में युवक-युवती के घर छोड़कर फरार होने की अफवाह फैलाई गई। युवक के परिजन दोनों की ख़ोजबीन करने लगे। इधर, प्रेमिका ने रविवार को कुणाल के परिजनों को कॉल कर उसकी हत्या की जानकारी दी।

लड़की के परिवार ने धोखे से बुलाया था- चाचा

कुणाल के चाचा ओम शंकर सिंह ने कहा कि गांव की ही लड़की के साथ उसका प्रेम प्रसंग था। लड़की के परिजनों ने धोखे से बुलाकर उनकी जान ले ली। उसकी जान लेकर नहर के पास जाकर दफना दिया। गुप्त सूचना के आधार पर ये बातें पता चली। हम लोगों को लगा कि वो फरार है।

फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं

परिजन तुरंत पुलिस के पास पहुंचे। खोजबीन के बाद नहर के पास दफन कुणाल का शव बरामद कर लिया। हत्या का खुलासा होते ही आरोपी सभी फरार बताए जा रहे हैं।

सहजीतपुर थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के बंगाली पट्टी गांव से एक युवक का शव बरामद हुआ है। छिपाने की नीयत से जमीन में दफना दिया गया था। मृतक युवक के परिजनों के दिए गए आवेदन में प्रेम-प्रसंग में हत्या की बात बताई जा रही है। पुलिस सभी मामलों पर जांच कर रही।

Avinash Roy

Recent Posts

मगरदही में विगत महीनें हुए जमीनी विवाद में फायरिंग मामले में एक नामजद आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…

11 मिनट ago

समस्तीपुर जिले के अलग-अलग जगहों से पांच शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…

44 मिनट ago

समस्तीपुर में चैती छठ और ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन अलर्ट, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए SDO ने की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…

1 घंटा ago

SC-ST अत्याचार निवारण मामलों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त — सदर SDO

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…

4 घंटे ago

‘बिहारी बाबु’ ईशान किशन बने SRH के कप्तान, अभिषेक शर्मा को भी बड़ी जिम्मेदारी

आईपीएल 2026 से पहले सैनराइजर्स हैदराबाद ने बड़ा फैसला लिया है. फ्रेंचाइजी ने विकेटकीपर बल्लेबाज…

5 घंटे ago