Bihar

बिहार के युवक ने कर दिया कमाल, लकड़ी की सबसे छोटी चम्मच बनाकर गिनीज बुक में दर्ज किया नाम

बिहार के 25 वर्षीय माइक्रो आर्टिस्ट शशिकांत प्रजापति ने दुनिया की सबसे छोटी लकड़ी की चम्मच बनाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज किया है। ये लकड़ी की चम्मच केवल 0.06 इंच (1.6 मिमी) लंबी है, जो पहले के रिकॉर्ड से 0.01 इंच (0.25 मिमी) छोटी है। शशिकांत प्रजापति के पहले ये रिकॉर्ड राजस्थान के जयपुर के रहने वाले माइक्रो आर्टिस्ट नवरत्न प्रजापति के पास था। नवरत्न में पिछले साल 2022 में 2 मिमी (0.07 इंच) की चम्मच बनाकर रिकॉर्ड बनाया था।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार, प्रजापति ने बहुत ही सावधानीपूर्वक लकड़ी की चम्मच तैयार की है। इसमें स्पष्ट आगे एक कटोरा और हैंडल दिखाई देता है। ये लकड़ी की चम्मच गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के सटीक मानकों को पूरा करती है।

लड़की की सबसे छोटी चम्मच बनाने के लिए 10 बार की थी कोशिश

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने शशिकांत के हवाले से कहा कि इस चम्मच को बनाने के लिए 10 बार कोशिश की थी। एक पतली लकड़ी के टुकड़े को बहुत ही सावधानी से तराश कर चम्मच का आकार दिया। शशिकांत का कहना है कि लकड़ी से चम्मच बनाना आसान है, लेकिन सबसे छोटी चम्मच बनाना बहुत मुश्किल काम है। उन्होंने कहा कि इस चम्मच को बनाने के लिए बहुत मेहनत की। उन्हें इस बात की खुशी है कि उन्होंने यह रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

2015 में शशिकांत ने शुरू किया था माइक्रो आर्ट का काम

शशिकांत ने माइक्रो आर्ट में काम करना 2015 में शुरू किया था। उन्होंने अब तक कई छोटी-छोटी कलाकृतियां बनाई हैं, जिनमें से कुछ को उन्होंने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी शामिल किया गया है। शशिकांत का कहना है कि वह माइक्रो आर्ट में काम करना जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में वे और भी छोटी और अद्भुत कलाकृतियां बनाना चाहते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय में ‘महंत सुरेश झा स्मृति क्रिकेट कप टूर्नामेंट’ सीजन-11 का उद्घाटन, वैशाली ने पतैली को दो विकेट से हराया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : कोनैला ठाकुरबाड़ी मैदान में सोमवार को महंत सुरेश झा स्मृति क्रिकेट कप टूर्नामेंट…

56 मिनट ago

समस्तीपुर में एडोलेसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में 96,875 परिवारों को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, महिलाओं के खातों में पहुंचे 96 करोड़ 87 लाख रुपये

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत सोमवार को समस्तीपुर जिले में बड़े पैमाने…

11 घंटे ago

अपहरण मामले में एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर काॅलेज के पास से एक लड़की…

11 घंटे ago