Bihar

खत्म होगा विवाद? राजभवन व शिक्षा विभाग में तनातनी के बीच राज्यपाल से मिले सीएम नीतीश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार की शाम राजभवन जाकर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात की। दोनों के बीच 15 मिनट से अधिक देर तक बात हुई। विश्वविद्यालयों की स्वायतत्ता और राज्य सरकार के हस्तक्षेप को लेकर राजभवन और शिक्षा विभाग में सप्ताहभर से चल रहे विवाद के बीच यह मुलाकात काफी महत्वपूर्ण मानी जा रहा है। यह तय लग रहा है कि राजभवन और शिक्षा विभाग के बीच उत्पन्न विवाद थम जाएगा।

राजभवन ने भी जारी प्रेस विज्ञप्ति में भी बताया है कि उच्च शिक्षा और विश्वविद्यालयों से संबंधित विषयों पर समाधानपूर्ण विमर्श राज्यपाल और मुख्यमंत्री के बीच हुआ है। मालूम हो कि विभाग द्वारा बीआरए बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर के कुलपति और प्रतिकुलपति के वेतन बंद किये जाने के बाद राजभवन नें सबसे पहले आपत्ति उठाई थी। राजभवन ने 17 अगस्त को विभागीय सचिव को लिखे पत्र में कहा कि विभाग कुलाधिपति के अधिकार क्षेत्र पर अतिक्रमण कर रहा है।

विभाग ने भी जवाबी पत्र में कहा कि स्वायतत्ता के नाम पर विश्वविद्यालयों में अराजकता की इजाजत नहीं दी जा सकती है। इसी बीच विभाग ने पांच विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की नियुक्ति का विज्ञापन जारी कर दिया, जबकि, इनसब की नियुक्ति का विज्ञापन राजभवन द्वारा दो सप्ताह पूर्व में ही जारी हो चुका है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में एडोलेसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में 96,875 परिवारों को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, महिलाओं के खातों में पहुंचे 96 करोड़ 87 लाख रुपये

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत सोमवार को समस्तीपुर जिले में बड़े पैमाने…

5 घंटे ago

अपहरण मामले में एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर काॅलेज के पास से एक लड़की…

5 घंटे ago

बिहार में गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण कार्य विभाग ने बनाई ने इंजीनियरों की कमेटी

बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…

10 घंटे ago