Bihar

‘कैसा कैमरा कि CM का नहीं काट रहा फाइन’, बिना सीट बेल्ट घूम रहे नीतीश कुमार, BJP बोली- नियम सबके लिए बराबर

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार 27 अगस्त को गंगा घाटों का निरीक्षण करने निकले थे. गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ पटना के कई घाटों का निरीक्षण किया और निर्देश भी दिये. इस दौरान मुख्यमंत्री गाड़ी पर घूमते नजर आए. लेकिन, जब गाड़ी में घूम रहे थे तो सीट बेल्ट लगाना भूल गए. इसको लेकर भाजपा ने निशाना साधा है.

“जब बाबा बागेश्वर धाम पटना आए थे और सीट बेल्ट नहीं लगाया था तो उन पर फाइन कर दिया गया था. अब मुख्यमंत्री ही बिना सीट बेल्ट लगाए घूम रहे हैं. आखिर कैमरा की नजर क्यों नहीं पड़ रही है. क्यों नहीं फाइन किया जा रहा है.”– अरविंद सिंह, भाजपा प्रवक्ता

सीएम को यातायात के नियमों का पालन करना चाहिएः

भाजपा प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री को भी यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए. इससे अच्छा संदेश जाता है. पटना में इन दिनों 2000 से अधिक कैमरा यातायात नियम को तोड़ने वालों के खिलाफ फाइन कर रहा है. बाबा बागेश्वर पटना आए थे तो उस समय सीट बेल्ट नहीं लगने पर फाइन किया गया था. उन्होंने तंज कसा कि ऐसा तो नहीं कि कैमरा जिसको चाहता है उसको फाइन करता है, जिसको नहीं चाहता है उसको फाइन नहीं लगाता है.

मुख्यमंत्री ने गंगा घाट का निरीक्षण कियाः

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार 27 अगस्त को गंगा नदी के बढ़ते जल स्तर को ध्यान में रखते हुए पटना के आसपास विभिन्न घाटों पर जाकर जायजा लिया. मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से जेपी गंगा पथ से रानी घाट पहुंचे. मुख्यमंत्री ने पटना लॉ कॉलेज गंगा घाट, गोलकपुर बालू घाट, बहरवा घाट और गांधी घाट के आसपास इलाकों में गंगा नदी के जलस्तर की स्थिति को देखा, इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली और जरूरी निर्देश दिए.

Avinash Roy

Recent Posts

बढ़ता तापमान और अनियंत्रित बारिश बढ़ा रही किसानों की चिंता, पारंपरिक खेती की जगह वैज्ञानिक तरीका अपनाएं

समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…

1 घंटा ago

जख्मी मां के बयान पर प्राथमिकी, पिता की ह’त्या का आरोपी पुत्र भेजा गया जेल

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 में पिता की हत्या और मां को…

2 घंटे ago

मजिस्ट्रेट की निगरानी में खुली विद्यापतिधाम मंदिर की दान पेटी, मिले 2.47 लाख रुपये

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : सुप्रसिद्ध विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर (बालेश्वर स्थान) में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान राशि…

2 घंटे ago

जानें किस ह’त्याकांड मामले में LJP(R) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर हुए गिरफ्तार, कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…

10 घंटे ago

माता-पिता की आखों के सामने 8 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, समस्तीपुर में स्कूल जाते वक्त ट्रक ने छीन लिया जिगर का टुकड़ा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…

19 घंटे ago