Bihar

‘जेल जाना चाहते हैं… सरकार की तनख्वाह से पेट नहीं भरता…FIR भी करवाएंगे, जेल भी भिजवाएंगे: मंत्री ने सीओ को लगाई फटकार

जमुई में मंत्री अशोक चौधरी ने सीओ को जमकर फटकार लगाई। मंत्री ने कहा कि आपके खिलाफ कई शिकायतें मिली हैं। ऐसे काम नहीं चल पाएगा। मंत्री अशोक चौधरी ने भीड़ में से सीओ को सामने बुलाया और डीएम से पूछा- इन्हीं की शिकायत है न।

इसके बाद मंत्री ने कहा “सरकार के पैसे से पेट नहीं भरता? जेल जाना है आपको? कितना दिन हो गया है, जेल जाना चाहते हैं इतनी शिकायत है आपकी।

सरकार तनख्वाह देती है न, पेट नहीं भरता है उससे। गलतफहमी में मत रहिए, गलत काम करिएगा, FIR भी करवाएंगे और गिरफ्तार कराके जेल भी भेजेंगे, पब्लिक को परेशान मत कीजिए, यह लास्ट वॉर्निंग दे रहे हैं।”

मंत्री ने जिले के तमाम वरीय पदाधिकारियों और पब्लिक के सामने सीओ अरविंद कुमार को मंत्री ने जमकर फटकार लगाई।

इस मामले में अलीगंज प्रखंड के सीओ अरविंद कुमार ने बताया कि किस मामले में डांट पड़ी है इसकी जानकारी नहीं है। ग्रामीणों ने मंत्री जी को शिकायत का आवेदन दिया है। वो आवेदन देखकर ही मामले को बता पाएंगे।

बता दें कि रविवार को अलीगंज प्रखंड के +2 हाई स्कूल मिर्जागंज में जिला प्रशासन द्वारा ग्राम विकास शिविर का आयोजन किया गया था। भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी के साथ विज्ञान और प्रावैद्यिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह, विधान परिषद सदस्य अजय सिंह, जिलाधिकारी अवनीश कुमार, उप विकास आयुक्त शशि शेखर चौधरी भी साथ में थे।

जमुई दौरा पर आए प्रभारी मंत्री सह भवन निर्माण मंत्री अलीगंज के मिर्जागंज में विकास शिविर का रविवार को जायजा ले रहे थे।

बिहार सरकार के कामों की तारीफ की

इस कार्यक्रम में अशोक चौधरी ने कहा कि ‎‎मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व‎ में राज्य का चौमुखी विकास हो रहा‎ है। सरकार के विकास योजनाओं‎ का लाभ समाज के अंतिम पायदान ‎‎तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में ‎‎शिक्षा दर भी तेजी से बढ़ रहा है। देश में बिहार अपना स्थान‎ बना चुका है।

Avinash Roy

Recent Posts

जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर रजिस्ट्री कराने के आरोप में नगर थाना में डायल-112 पर तैनात जमादार निलंबित, SP ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर थाने में डायल-112 पर तैनात जिला पुलिस बल के जमादार भोला सिंह…

41 मिनट ago

समस्तीपुर : उत्पाद विभाग की टीम पर हमला मामले में 8 नामजद समेत 50-60 अज्ञात पर FIR दर्ज 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत बनबीरा पंचायत में रविवार को कार्रवाई…

9 घंटे ago

अमित शाह के UCC ऐलान पर बिहार NDA में खींचतान; LJP-RV का सपोर्ट, JDU विरोध में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…

16 घंटे ago

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

22 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

23 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

23 घंटे ago