जमुई में मंत्री अशोक चौधरी ने सीओ को जमकर फटकार लगाई। मंत्री ने कहा कि आपके खिलाफ कई शिकायतें मिली हैं। ऐसे काम नहीं चल पाएगा। मंत्री अशोक चौधरी ने भीड़ में से सीओ को सामने बुलाया और डीएम से पूछा- इन्हीं की शिकायत है न।
इसके बाद मंत्री ने कहा “सरकार के पैसे से पेट नहीं भरता? जेल जाना है आपको? कितना दिन हो गया है, जेल जाना चाहते हैं इतनी शिकायत है आपकी।
सरकार तनख्वाह देती है न, पेट नहीं भरता है उससे। गलतफहमी में मत रहिए, गलत काम करिएगा, FIR भी करवाएंगे और गिरफ्तार कराके जेल भी भेजेंगे, पब्लिक को परेशान मत कीजिए, यह लास्ट वॉर्निंग दे रहे हैं।”
मंत्री ने जिले के तमाम वरीय पदाधिकारियों और पब्लिक के सामने सीओ अरविंद कुमार को मंत्री ने जमकर फटकार लगाई।
इस मामले में अलीगंज प्रखंड के सीओ अरविंद कुमार ने बताया कि किस मामले में डांट पड़ी है इसकी जानकारी नहीं है। ग्रामीणों ने मंत्री जी को शिकायत का आवेदन दिया है। वो आवेदन देखकर ही मामले को बता पाएंगे।
बता दें कि रविवार को अलीगंज प्रखंड के +2 हाई स्कूल मिर्जागंज में जिला प्रशासन द्वारा ग्राम विकास शिविर का आयोजन किया गया था। भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी के साथ विज्ञान और प्रावैद्यिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह, विधान परिषद सदस्य अजय सिंह, जिलाधिकारी अवनीश कुमार, उप विकास आयुक्त शशि शेखर चौधरी भी साथ में थे।
जमुई दौरा पर आए प्रभारी मंत्री सह भवन निर्माण मंत्री अलीगंज के मिर्जागंज में विकास शिविर का रविवार को जायजा ले रहे थे।
बिहार सरकार के कामों की तारीफ की
इस कार्यक्रम में अशोक चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य का चौमुखी विकास हो रहा है। सरकार के विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में शिक्षा दर भी तेजी से बढ़ रहा है। देश में बिहार अपना स्थान बना चुका है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर स्थित एक होटल में देह…
बिहार के सभी 80 हजार सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अप्रैल…
हाल ही में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच केसी त्यागी ने…
बिहार में बीते 24 घंटों में मौसम के रौद्र रूप ने किसानों की फसल चौपट…
समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…