Bihar

बिहार: प्रेमिका के साथ छिपकर रहता था, पुलिस छापेमारी करने पहुंची तो डर के मारे तीन मंजिला मकान से कूदा.. मौत

बिहार के सिवान में पुलिस से बचने के लिए एक युवक तीन मंजिला मकान से कूद गया. मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तनिष्क बिहार मोहल्ले की है. मृतक रांची का रहने वाला था. परिजनों ने पुलिस पर उसकी हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिवान सदर अस्पताल भेजकर जांच में जुट गई है.

मकान से गिरकर युवक की मौत:

घटना के संबंध में बताया जाता है कि झारखंड के रांची का रहना वाला यह युवक यहां अपनी प्रेमिका के साथ अपने बहनोई के घर पर रह रहा था. इधर, रांची की पुलिस युवक की तलाश में सिवान पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापेमारी की. जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची, युवक पुलिस से बचने के लिए भागने लगा.

पुलिस से बचने के दौरान हुई घटना:

पुलिस से बचने के लिए युवक एक मकान के तीसरी मंजिल पर चढ़ गया. जब युवक खुद को पुलिस से घिरता देखा तो उसने मकान से छलांग लगा दी. इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए. जहां डॉक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद आसपास के ग्रामीण भड़क गए और हंगामा करने लगे.

परिजनों का वरीय अधिकारी को बुलाने की मांग :

इधर, पूरे मामले पर परिजनों का कुछ और ही कहना है. परिजनों ने कहा कि पुलिस पहुंचे और घर के लोगों के साथ मारपीट की. उनका कहना है कि पुलिस ने ही मृतक अरुण कुमार को मारा है और पुलिस की वजह से ही अरुण कुमार की जान गई है. फिलहाल परिजन शव को सदर अस्पताल में रखकर वरीय पदाधिकारियों के आने और पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं.

पुलिस पर हत्या का आरोप:

परिजनों ने रांची से प्रेमी-प्रेमिका को पकड़ने के लिए आई पुलिस के साथ मुफस्सिल थाना की पुलिस पर युवक की हत्या का आरोप लगाया है. परिजनों का कहना है कि पुलिस के पीटने और धकेलने से युवक की मौत हुई है.

Avinash Roy

Recent Posts

वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर समस्तीपुर सदर अस्पताल के सफाई कर्मियों की हड़ताल, घंटों ठप रही सफाई व्यवस्था

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मंगलवार की सुबह सफाई कार्य के लिए नियुक्त एजेंसी के…

1 घंटा ago

अगलगी की घटना में चार भाइयों का संयुक्त घर राख, हजारों की संपत्ति स्वाहा, अग्निशमन विभाग की टीम ने पाया काबू

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घुरलख वार्ड 31 में सोमवार की देर रात आग…

1 घंटा ago

सहयोग शिविर में डीएम-एसपी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, प्रमाण-पत्र व जॉब कार्ड बांटे

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के हरपुरा बहरेता एवं अख्तियारपुर बलभद्र पंचायत में…

1 घंटा ago

जितवारपुर ने एसओएस फुटबॉल क्लब को 3-0 से हराया, ‘द उम्मीद कप’ के फाइनल में बनाई जगह

समस्तीपुर : द उम्मीद कप-2026 बिहार राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप के छठे दिन खेले गए दूसरे…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में चौथी जिला स्तरीय कला प्रतियोगिता संपन्न, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, Result हुआ जारी…

समस्तीपुर : Artist Point 24X7 के तत्वावधान में रविवार को मोहनपुर स्थित Vinuss One Mall…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में गर्भवती पत्नी रातोंरात घर से गायब, दो लाख के जेवर और 40 हजार नगद भी ले गई

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से एक विवाहिता के ससुराल से…

7 घंटे ago