बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की ओर से आयोजित शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में अभ्यर्थियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 9 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। शिक्षक अभ्यार्थियों को आवाजाही में दिक्कत न हो इसके लिए 25 अगस्त को पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा समेत अन्य शहरों से एग्जाम स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पटना से खुलने वाली गाड़ी संख्या 03221 पटना-आरा स्पेशल का परिचालन रद्द कर, इसे परीक्षा स्पेशल के रूप में पटना से बक्सर के लिए शाम 6 बजकर 15 मिनट पर चलाया जाएगा।
वहीं, पटना से खुलने वाली गाड़ी संख्या 03214 पटना-झाझा स्पेशल को रद्द कर, इसे परीक्षा स्पेशल के रूप में पटना से झाझा के लिए शाम में 6 बजकर 25 मिनट पर चलाया जाएगा। गाड़ी संख्या 03280 पटना-मोकामा फास्ट पैसेंजर शाम 6 बजे की जगह शाम 6 बजकर 15 मिनट पर खुलेगी। पटना से खुलने वाली गाड़ी संख्या 13243 पटना-भभुआ रोड इंटरसिटी एक्सप्रेस शाम 5 बजकर 45 मिनट के बजाए सवा 6 बजे खुलेगी और गया तक सभी स्टेशनों पर रुकते हुए जाएगी।
मुजफ्फरपुर से बेतिया के लिए शाम साढ़े 6 बजे एक परीक्षा स्पेशल का परिचालन किया जाएगा। बेतिया से यह परीक्षा स्पेशल रात साढ़े 10 बजे मुजफ्फरपुर के लिए खुलेगी। सीतामढ़ी-बैरगनिया-रक्सौल-सिकटा के रास्ते दरभंगा से नरकटियागंज के लिए सुबह 8 बजे परीक्षा स्पेशल का परिचालन किया जाएगा, वहीं वापसी में यह नरकटियागंज से दरभंगा के लिए शाम 6 बजे बजे खुलेगी।
पटना-आरा,
पटना-झाझा,
पटना-मोकामा,
पटना-गया,
मुजफ्फरपुर-बेतिया,
सीतामढ़ी-दरभंगा,
दरभंगा-नरकटियागंज
समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर के भौतिकी विज्ञान विभाग में बुधवार को एलुमनी इंटरैक्शन कार्यक्रम…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी गांव स्थित महेंद्र चौक…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : ऐतिहासिक विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर परिसर अब हाईमास्क लाइट की रोशनी से जगमगा…
समस्तीपुर : शहर की साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लेने के…
बिहार के पुलिस महानिदेशक यानी डीजीपी विनय कुमार के 21 दिनों की छुट्टी पर जाने…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भूईधारा में मंगलवार की शाम सांप पकड़ने पहुंचे एक…