Bihar

बिहार शिक्षक नियुक्ति को लेकर बीपीएससी अध्यक्ष अतुल प्रसाद का अहम फैसला, बताया नियुक्ति में कितना लगेगा समय

बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने बिहार शिक्षक नियुक्ति को लेकर अहम फैसला लिया है। आयोग के अध्यक्ष ने आज, रविवार को बताया कि बिहार स्कूल शिक्षक भर्ती में सफल अभ्यर्थियों को पोस्टिंग देने से पहले ट्रेनिंग कराई जाएगी। इस प्रकार शिक्षक भर्ती नियुक्ति में 4 से 6 महीने का समय लग सकता है।

आयोग अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने यह भी बताया कि शिक्षक भर्ती परीक्षा के नतीजे कब तक जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि टीआरई का परिणाम चरणबद्ध तरीके से घोषित किया जाएगा। पहले कक्षा 11 और 12 के लिए रिजल्ट जारी किया जाएगा। इसके बाद कक्षा 9-10 के लिए और फिर प्राइमरी के लिए परिणाम जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी कक्षा 9-10 अभ्यर्थियों को डॉकुमेंट वेरीफिकेशन के लिए रेडी रहना चाहिए क्योंकि इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का डॉकुमेंट वेरीफिकेशन बहुत ही जल्द शुरू किया जाएगा।  बीपीएससी अध्यक्ष ने स्पष्ट किया ट्रेनिंग के बाद ही शिक्षकों की स्कूल में होगी की पोस्टिंग की जाएगी।

आपको बता दें कि राज्य में 1.70 लाख पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति के लिए बीपीएससी की ओर से शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE) का आयोजन 24, 25 और 26 अगस्त को किया गया है। इस परीक्षा में भाग लेने वाले 25 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को टीआरई आंसर की और रिजल्ट का इंतजार है। उम्मीद है कि अगले महीने सितंबर के अंत तक सभी अभ्यर्थियों का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

टीआरई रिजल्ट के बाद शुरू होगा डॉकुमेंट वेरीफिकेशन:

बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी अब बिना किसी इंतजार के अपने दस्तावेज रेडी रखें। रिजल्ट घोषित होने के बाद किसी भी समय डॉकुमेंट वेरीफिकेशन के लिए ई-कॉल लेटर जारी किए जा सकते हैं। ऐसे में अपने सभी मूल दस्तावेज कम्प्लीट रखें और आवेदन फॉर्म की प्रति के साथ दस्तावेजों की प्रतियों के दो सेट बनाकर रख लें। इससे आपको ऐन वक्त पर दस्तावेज कम्प्लीट करने की टेंशन नहीं होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

26 मिनट ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

1 घंटा ago

पटना में 25 करोड़ की ड्रग्स का खुलासा, बिहार पुलिस का सिपाही निकला करोड़ों के स्मैक गिरोह का सप्लायर

पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…

1 घंटा ago

BPSC TRE-4 का विज्ञापन 3 दिन में नहीं जारी हुआ तो फिर होगा आंदोलन, दिलीप कुमार का ऐलान

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन…

3 घंटे ago

नोटरी शुल्क को लेकर समस्तीपुर सदर SDO ने की समीक्षा बैठक, पारदर्शिता पर दिया जोर

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…

8 घंटे ago

नीतीश के राज्यसभा निर्वाचन पर आनंद मोहन गुस्से में, बोले- BJP को भारी पड़ेगा; निशांत को फुल पावर दे NDA

नीतीश कुमार के बिहार विधान परिषद से त्यागपत्र देने की अंतिम तारीख आ गई है।…

9 घंटे ago