Bihar

सीएम नीतीश कुमार ने ‘बापू परीक्षा परिसर’ का किया उद्घाटन, 16000 अभ्यर्थी एक साथ दे सकेंगे परीक्षा

बिहार के सबसे बड़े परीक्षा परिसर का शुभारंभ हो चुका है. बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के कुम्हरार में बने बापू परीक्षा परिसर का उद्घाटन किया. इस परीक्षा परिसर को कई तरह की आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है.

बापू परीक्षा परिसर के परीक्षा भवन में एक साथ 16 हजार अभ्यर्थी ऑनलाइन या ऑफलाइन परीक्षा दे सकेंगे. इस परीक्षा केंद में मैट्रिक, इंटर सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाएं ली जाएंगी.

पांच एकड़ में निर्मित इस बापू परीक्षा परिसर का निर्माण वर्ष 2019 में शुरू हुआ था. इस परीक्षा परिसर में दो ब्लॉक बनाए गए हैं. दोनों ब्लॉक के टॉवर 5 मंजिला है. सीएम नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक है ये परीक्षा परिसर.

परीक्षा भवन में कई तरह की अत्याधुनिक सुविधा उपलब्ध है. भवन में सेंसर लाइट लगाई गई है. इसकी वजह से कोई भी व्यक्ति जब परीक्षा हॉल में आएगा तो लाइट ऑन हो जाएगी. इसी तरह कमरे में किसी के न रहने पर लाइट खुद से ऑफ हो जाएगी. इसकी वजह से बिजली की बचत होगी.

बापू परीक्षा परिसर का उद्घाटन करने पहुंचे सीएम नीतीश कुमार ने पौधारोपन भी किया. कुम्हरार में बने इस परिसर के निर्माण में 261 करोड़ रुपये की लागत आई है. इस परीक्षा केंद्र हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराई गई है.

बापू परीक्षा भवन में एक साथ 16000 से अधिक परीक्षार्थी ऑनलाइन या ऑफलाइन परीक्षा दे सकेंगे. भविष्य में इसकी क्षमता बढ़ाकर 20000 करने की योजना है. बिहार का यह सबसे बड़ा परीक्षा केंद्र है. इसके साथ ही कर्मचारियों के लिए यहां 12 फ्लैट भी बनाए गए हैं.

बापू परीक्षा परिषद के उद्घाटन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हम चाहते थे कि राज्य में सभी परीक्षा एक ही जगह हो इसलिए इस भवन का निर्माण किया गया है. यहां मुफ्त कोचिंग की भी व्यवस्था होगी. बच्चे यहां पर मेडिकल व इंजीनियरिंग की कोचिंग कर सकेंगे.

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब यह भवन बन रहा था तभी हमने कहा था कि इस भवन का नाम बापू के नाम पर रखा जाए, इसलिए इस भवन का नाम बापू परीक्षा परिसर है.

Avinash Roy

Recent Posts

मगरदही में विगत महीनें हुए जमीनी विवाद में फायरिंग मामले में एक नामजद आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…

11 मिनट ago

समस्तीपुर जिले के अलग-अलग जगहों से पांच शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…

44 मिनट ago

समस्तीपुर में चैती छठ और ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन अलर्ट, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए SDO ने की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…

1 घंटा ago

SC-ST अत्याचार निवारण मामलों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त — सदर SDO

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…

4 घंटे ago

‘बिहारी बाबु’ ईशान किशन बने SRH के कप्तान, अभिषेक शर्मा को भी बड़ी जिम्मेदारी

आईपीएल 2026 से पहले सैनराइजर्स हैदराबाद ने बड़ा फैसला लिया है. फ्रेंचाइजी ने विकेटकीपर बल्लेबाज…

5 घंटे ago