Bihar

अहीर की बुद्धि 12 बजे खुलती है: NDA के सहयोगी ओपी राजभर के खिलाफ यादव महासभा ने सड़क पर उतरने का एलान किया

NDA के घटक दल सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर ने सोमवार को अखिलेश पर हमला करते हुए पूरे अहीर समाज पर आपत्तिजनक बातें बोल दीं। ओपी राजभर ने कहा कि अहीर की बु्द्धि 12 बजे खुलती है। अखिलेश यादव पहले अपनी बुद्धि खोल लें। पूरे अहीर समाज पर आपत्तिजनक बातें बोलने के बाद राजभर ने कहा कि पूर्वांचल में यह कहावत है।

अखिलेश यादव ने 18 अगस्त को फतेहपुर में बुलडोजर कार्रवाई पर कहा था कि पुलिसवालों को ऑर्डर दिया जा रहा है कि दो मंजिल वाले घर गिराओ। गरीब के घर गिराओ। बुलडोजर को दिमाग नहीं होता। उसकी स्टेयरिंग होती है। उसे बड़ी बड़ी इमारते नहीं दिखाई दे रही हैं। जब समाजवादी लोग सरकार में आएंगे तो बुलडोजर वही होगा, पर वो गरीब के घर पर नहीं चलेगा। बल्कि 8 मंजिला और 10 मंजिला इमारत पर चलेगा।

इसी को लेकर एक निजी चैनल के सवाल पर राजभर ने कहा कि अहीर की बुद्धि 12 बजे खुलती है। राजभऱ ने अखिलेश से कहा कि पहले अपनी बुद्धि खोल लें। अखिलेश पर हमला करते हुए राजभर ने कहा कि ये लोग राजभरों का हिस्सा लूट लिये। चौहान, पाल, प्रजापति का हिस्सा लूट लिया। ये दूसरी की बुद्धि क्या खोलेंगे। पहले अपनी बुद्धि खोल लें।

लखनऊ में हो रहे पिछड़ा वर्ग सम्मेलन पर राजभर ने कहा कि यह लोगों को गुमराह करने के लिए हो रहा है। जब ये सरकार में थे, तब तो पिछड़ों का ख्याल नहीं आया और अब उनकी बात कर रहे हैं। उन्होंने विधानसभा चुनाव 2022 के प्रचार के दौरान उत्तराखंडी और शिखंडी जैसे बयान पर भी अपनी बात रखी।

जब उनसे पूछा गया कि सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर आप ऐसी ही बात करते थे। अब उनकी ही तारीफ करते हुए नहीं थकते। इस पर उन्होंने कहा कि वह सब चुनावी जुमला था। चुनाव खत्म होने के बाद उसकी कोई अहमियत नहीं होती है। अब नए चुनाव में नया जुमला आएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय में ‘महंत सुरेश झा स्मृति क्रिकेट कप टूर्नामेंट’ सीजन-11 का उद्घाटन, वैशाली ने पतैली को दो विकेट से हराया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : कोनैला ठाकुरबाड़ी मैदान में सोमवार को महंत सुरेश झा स्मृति क्रिकेट कप टूर्नामेंट…

52 मिनट ago

समस्तीपुर में एडोलेसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में 96,875 परिवारों को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, महिलाओं के खातों में पहुंचे 96 करोड़ 87 लाख रुपये

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत सोमवार को समस्तीपुर जिले में बड़े पैमाने…

10 घंटे ago

अपहरण मामले में एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर काॅलेज के पास से एक लड़की…

11 घंटे ago