Bihar

बिहार: डायल 112 टीम पर मॉल से चोरी करने का आरोप; लोगों ने पकड़ा तो कभी चेहरा छिपाते..कभी हाथ जोड़ते दिखे पुलिसकर्मी

पटना में डायल 112 की पुलिस बंद मॉल से सामान लेकर निकल गई। लोगों ने चोरी का आरोप लगाकर पकड़ लिया। गाड़ी की तलाशी ली गई तो कई सामान मिले। जब इस बारे में उनसे पूछा गया तो पुलिस कभी मुंह छिपाती तो कभी हाथ जोड़कर छोड़ देने की गुहार लगाती दिखी।

मामला राजीव नगर थाने का है। रामनगरी में रैपिड बाजार मॉल है। मॉल मालिक के अनुसार बंद मॉल से रात के 10:30 बजे डायल 112 की पुलिस सामान लेकर निकली। पता चलने पर उनकी गाड़ी का पीछा किया। इस पर वे तेजी से भागने लगे, लेकिन किसी तरह लोगों ने रोक लिया।

कुछ देर तक सड़क पर ही हाई वोल्टेज ड्रामा चला। लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। ‘पुलिस चोर है’ नारे लगाए। फिर राजीव नगर पुलिस सभी लोगों को थाने ले गई।

मकान मालिक और मॉल मालिक के बीच है विवाद

मॉल के मकान मालिक वीरेंद्र कुमार है। उनका कहना है कि मॉल के रेंट का पैसा बाकी था। कई दिनों से किराया मांगने के बाद भी नहीं मिला। जब बाकी किराया 2.50 लाख तक पहुंच गया तो मॉल के मालिक ने 2.50 लाख का चेक दिया।

चेक बाउंस हो गया। जिसके बाद मैंने मॉल में ताला लगवा दिया। चाभी उनके पास ही थी। उन्होंने किराया जमा करने के बाद फिर से मॉल खुलने की बात कही।

मकान मालिक वीरेंद्र ने कहा कि देर रात पुलिस वाले आए उनको सामान खरीदना था। पुलिसवालों को जो सामान चाहिए था उन लोगों ने ले लिया। पैसा कल देने की बात कही। फिर चले गए।

तभी मॉल के मालिक के लोग पहुंच गए और पुलिस पर सामान चोरी कर ले जाने की बात कहने लगे। इतने लोगों को और अपने ऊपर चोरी का इल्जाम लगता देख पुलिस वहां से भागने लगी।

बंद दुकान से सामान खरीदने की बात कहने लगे पुलिस वाले

इधर, मॉल के मालिक सन्नी कुमार का कहना है कि रेंट को लेकर विवाद था। मकान मालिक ने ताला बंद कर दिया था, लेकिन रात के अंधेरे में मकान मालिक मॉल का सामान निकलवा कर कहीं दूसरी जगह भेजा रहा था।

इसमें इसका साथ पुलिस भी दे रही थी। इसी दौरान रात 10 बजे के बाद 2 पिकअप सामान कहीं भेजवा दिया। इस बात की जानकारी जब मेरे स्टाफ को लगी तो वे मेरे साथ मॉल पहुंचे।

वहां देखा कि पुलिस वाले सामान भर के निकल रहे थे। जब हमने उनसे पूछा तो उन्होंने कहा कि खरीद कर ले जा रहे है। जब उनसे बिल की बात पूछी गई तो उनका कहना था कि पैसा कल देंगे। जब हमने कहा जब मॉल बंद है तब आप लोग कैसे सामान खरीद सकते हैं।

आप लोग सामान चोरी कर के ले जा रहे हैं। इतने में वे लोग भागने लगे। जब हमने उनका पीछा कर के उनको रोका तो वे लोग सामान को मकान मालिक के कहने पर कही पहुंचाने की बात करने लगे।

मकान मालिक और रेंटर के बीच विवाद था

राजीव नगर मामले पर सिटी एसपी सेंट्रल वैभव शर्मा ने बताया कि ERSS-112 की गाड़ी वहीं पास में रहती है। मकान मालिक वीरेंद्र कुमार हैं। वहीं, मॉल के मालिक रंजन कुमार हैं, उन्होंने एयर सन्नी नाम के व्यक्ति को फ्रेंचाइजी दे रखी है। रंजन कुमार ने मकान मालिक को 25 लाख का चेक दिया था, जो बाउंस हो गया। इसके बाद मालिक ने विकास को भेज कर सन्नी से चाभी ली थी। इसी पर विवाद हुआ। पूरा मामला रात 9 बजे का है।

सस्ते दाम में सामान दे रहा था तो ले लिया

सिटी SP सेंट्रल के अनुसार विकास का पास में ही बैंक्वेट हॉल है। उसी के पास ERSS-112 की गाड़ी खड़ी रहती है। यहां तक कि जरूरत पड़ने पर उसी का वाशरूम इस्तेमाल करती है। इस कारण जब ERSS-112 की गाड़ी मॉल के पास पहुंची तो विकास ने पुलिस टीम से कहा था कि वो उन्हें सस्ते दाम में सामान दे रहा है। उसने कहा कि उसकी बिलिंग हम बाद में करवा देंगे। इसी बात पुलिस वाले आ गए।

ये चोरी का मामला नहीं है…6 पुलिस वाले लाइन अटैच

यह चोरी का मामला नहीं है। इसकी जांच हो गई है। सिटी एसपी ने कहा कि पुलिसकर्मियों की गलती ये है कि बगैर बिल के उन्होंने सामान लिया। इस कारण सभी पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है। गाड़ी में 2 महिला सिपाही समेत 4 पुलिसकर्मी थे। सभी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। आगे सबूत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, महिला सिपाही से भी वीडियो बनाने वाले के खिलाफ केस दर्ज करवाया जाएगा। यह पूरा मामला मकान मालिक और रेंटर के बीच किराया का विवाद था।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में भोजपुरी कलाकार के पहुंचने पर करीब तीन घंटे यातायात रहा प्रभावित, फंसे रहे इमरजेंसी वाहन

समस्तीपुर : शहर के मोहनपुर रोड में मंगलवार को भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव पहुंचे।…

1 घंटा ago

पिकअप की ठोकर से समस्तीपुर नगर परिषद के पूर्व सभापति व जनसुराज नेता तारकेश्वर प्रसाद गुप्ता की मौ’त

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर लख्खी चौक मोड़ के पास…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में साइबर DSP ने बच्चों संग मनाई दीवाली, उपहार बांटकर साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

समस्तीपुर : दीपावली के अवसर पर समस्तीपुर में सामाजिक संस्था 'द उम्मीद' की ओर से…

2 दिन ago