Bihar

बिहार शिक्षक बहाली: 10+2 स्कूलों में पद के योग्य अभ्यर्थी मिलना बना चुनौती, रिक्ति के बराबर भी नहीं आए

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी ) के जरिये विद्यालय अध्यापकों की नियुक्ति के लिए अभी तक करीब छह लाख पंजीयन हो चुके हैं. चार लाख से अधिक लोगों ने पूरी तरह आवेदन भर दिये हैं. जानकारों के मुताबिक चिंता की बात यह है कि सबसे कम आवेदन प्लस टू स्कूलों के लिए आये हैं. प्लस टू में भी सबसे कम आवेदन कक्षा 11 और 12 वीं के लिए आये हैं. इस तरह हायर सेकेंडरी में पदों का भरना मुश्किल होगा. विशेषज्ञों के मुताबिक आवेदन की तिथि बढ़ने से आवेदनों की संख्या में सकारात्मक बदलाव संभव है.

सर्वाधिक प्रतिस्पर्धा कक्षा एक से पांच वर्ग के लिए

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, उच्च माध्यमिक विद्यालय अध्यापकों के घोषित 57602 पदों की तुलना में अभी तक केवल करीब 30 हजार के आसपास ही आवेदन आये हैं. इसी तरह माध्यमिक कक्षाओं के लिए 32916 पदों के विरुद्ध करीब-करीब इसके बराबर ही आवेदन आये हैं. सर्वाधिक आवेदन कक्षा एक से पांच तक के विद्यालय अध्यापकों के लिए है. कक्षा एक से पांच तक की कक्षाओं के लिए रिक्त 79943 हजार शिक्षक पदों के लिए तीन लाख से अधिक आवेदन आये हैं. बात साफ है कि सर्वाधिक प्रतिस्पर्धा कक्षा एक से पांच वर्ग के लिए ही है.

बीपीएससी व शिक्षा विभाग की हुई बैठक 

इधर सूत्रों के मुताबिक मंगलवार को बिहार लोक सेवा आयोग और शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों के बीच समन्वय बैठक हुई है. जिसमें विभिन्न तकनीकी मसलों पर चर्चा की गयी. जानकारी के मुताबिक बिहार में लगभग एक लाख सत्तर हजार से अधिक विद्यालय अध्यापकों के पदों पर नियुक्तियां की जानी है. इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है. हाल में आवेदन की प्रक्रिया बढ़ाकर पंद्रह जुलाई कर दी गयी है.

रिक्तियों के अनुपात में एसटीइटी अभ्यर्थी कम

11 और 12 वीं कक्षाओं में मुख्य विषयों की रिक्तियों की तुलना में एसटीइटी पास उम्मीदवार ही कम होंगे. उदाहरण के लिए वनस्पति विज्ञान में 2738 पदों की तुलना में केवल 1427, रसायन विज्ञान में 4799 रिक्तियों के विरुद्ध 1491, भौतिकी की 3022 पदों के विरुद्ध 822, समाज शास्त्र में 1434 रिक्तियों के विरुद्ध केवल 622 ही एसटीइटी उम्मीदवार हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

30 मिनट ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

1 घंटा ago

पटना में 25 करोड़ की ड्रग्स का खुलासा, बिहार पुलिस का सिपाही निकला करोड़ों के स्मैक गिरोह का सप्लायर

पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…

1 घंटा ago

BPSC TRE-4 का विज्ञापन 3 दिन में नहीं जारी हुआ तो फिर होगा आंदोलन, दिलीप कुमार का ऐलान

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन…

3 घंटे ago

नोटरी शुल्क को लेकर समस्तीपुर सदर SDO ने की समीक्षा बैठक, पारदर्शिता पर दिया जोर

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…

8 घंटे ago

नीतीश के राज्यसभा निर्वाचन पर आनंद मोहन गुस्से में, बोले- BJP को भारी पड़ेगा; निशांत को फुल पावर दे NDA

नीतीश कुमार के बिहार विधान परिषद से त्यागपत्र देने की अंतिम तारीख आ गई है।…

9 घंटे ago