Bihar

बिहार: NH 31 पर 25 करोड़ की लागत से बना पुल उद्घाटन से पहले धंसा, गंडक नदी में टूट कर गिरा हिस्सा

बिहार में पुल के गिरने व क्षतिग्रस्त होने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामले खगड़िया शहर के बलुआही में एनएच-31 पर बूढ़ी गंडक नदी पर बने पुल का है. करीब 25 करोड़ रुपये की लागत से बना पुल गुरुवार को क्षतिग्रस्त हो गया. पुल का लगभग पांच मीटर हिस्सा टूट कर नदी में गिर गया.

दिन भर लगा रहा जाम

पुल टूटने की सूचना मिलते ही डीडीसी, एसडीओ सहित अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर क्षतिग्रस्त पुल की बैरिकेडिंग कर आवागमन बंद करवाया. इससे एनएच-31 पर दिन भर जाम लगा रहा. भीषण गर्मी में राहगीर कराहते रहे.

सुबह से ही पुल का हिस्सा टूट कर गिरने लगा था

बताया जाता है कि गुरुवार की सुबह से ही गंडक नदी पर बने पुल का हिस्सा टूट कर गिरने लगा था. दोपहर तक लगभग पांच मीटर पुल का हिस्सा टूट कर नदी में गिर गया. यह पुल खगड़िया को बेगूसराय सहित पटना और असम को दिल्ली से जोड़ता है. इधर, अधिकारियों व इंजीनियर का दल मौके पर लगातार कैंप कर रहा है.

पुल बन कर हो गया था तैयार

2017 में बूढ़ी गंडक नदी पर पुल का निर्माण शुरू हुआ था. हालांकि पुल बन कर तीन महीने पहले तैयार हो गया था, जिसका उद्घाटन अब तक नहीं हो पाया है. नवनिर्मित पुल पर आवागमन शुरू कर दिया गया था. यदि जल्द ही पुल की मरम्मत कर आवागमन शुरू नहीं करवाया गया तो आवागमन का गंभीर संकट उत्पन्न हो सकता है. छह दशक पूर्व 1962 में बने पुल के समानांतर नये पुल का निर्माण 2017 में शुरू किया गया था. नये पुल की लंबाई 270 मीटर व पुल की चौड़ाई 12.5 मीटर है.

क्षतिग्रस्त पुल पर ट्रक व बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक

एनएचएआइ के अधिकारी बैद्यनाथ सिंह ने बताया कि वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की जा रही है. क्षतिग्रस्त पुल पर ट्रक व बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गयी है. इधर, बिना उद्घाटन हुए पुल टूटने के कारणों के बारे में पूछे गये सवालों का जवाब देने से अधिकारी बचते नजर आये.

Avinash Roy

Recent Posts

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

9 मिनट ago

राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

समस्तीपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश के आलोक में जिला कांग्रेस कार्यालय समस्तीपुर…

44 मिनट ago

शहर के BRB कॉलेज में NSS मैराथन का आयोजन, प्रतिभाशाली धावकों का हुआ चयन

समस्तीपुर : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा की अंगीभूत इकाई बलिराम भगत महाविद्यालय में राष्ट्रीय…

56 मिनट ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में बन रहा मॉडल हॉस्पिटल का 90 % काम पूरा, दिसंबर 2026 तक शुरू हो सकता है संचालन

समस्तीपुर : जिले के स्वास्थ्य सेवाओं को नई पहचान देने वाला सदर अस्पताल परिसर में…

2 घंटे ago

फर्जी दस्तावेज के सहारे पुश्तैनी जमीन कब्जाने की कोशिश, 10 नामजद समेत 20-25 पर केस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के काजीचक धर्मपुर निवासी हरिचरण दास ने फर्जी दस्तावेज तैयार…

2 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के हॉस्टल में सड़े-गले अवस्था में मिले शव मामले में ह’त्या की FIR दर्ज, DMCH में कराया गया पोस्टमार्टम 

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज के बंद पड़े पुराने हॉस्टल से अज्ञात युवक का सड़ा-गला शव…

2 घंटे ago