Bihar

तेजस्वी यादव के आवास पर RJD विधायक दल की बैठक, पहली बार बिना मोबाइल के मीटिंग में शामिल हुए राजद MLA

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

5 देशरत्न मार्ग स्थित डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के आवास पर राजद विधायक दल की बैठक हो रही है। बैठक में राजद के तमाम विधायक शामिल हैं। जिसमें आगामी विधानसभा सत्र को लेकर सरकार का पक्ष रखने की रणनिती बनेगी। किस तरह से विपक्षी पार्टी बीजेपी को जवाब देना है। इसे लेकर आवश्यक निर्देश दिये जा रहे हैं। पहली बार ऐसा हुआ है कि बैठक में शामिल होने वाले विधायकों के पास मोबाइल नहीं है।

राजद विधायक की बैठक में शामिल होने वाले विधायकों का मोबाइल गेट के बाहर ही जमा करा लिया गया है। वही कई विधायकों ने अपना मोबाइल गाड़ी के ड्राइवर और सुरक्षा कर्मी को देकर बैठक में शामिल होने के लिए तेजस्वी आवास में दाखिल हुए। इस बैठक में तेजस्वी यादव के साथ राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव भी मौजूद हैं।

बता दें कि बैठक में शामिल होने वाले तमाम विधायकों को यह सख्त हिदायत पहले से ही दी गयी थी कि कोई भी विधायक मोबाइल फोन लेकर बैठक में शामिल नहीं होंगे। अंदर की चीजे बाहर नहीं जाए इसे लेकर यह निर्देश दिया गया था। कई विधायक अपना मोबाइल अपने ड्राइवर या सिक्योरिटी में लगे जवान के पास रखते दिखे।

मोबाइल रखने के बाद ही राजद विधायक में बैठक में शामिल होने के लिए डिप्टी सीएम आवास में गये। राजद विधायकदल की बैठक अहम मानी जा रही है। मोबाइल को बाहर रखकर जा रहे हैं ताकि अंदर कि प्लानिंग बाहर लींक ना हो जाए। इस बार की बैठक में इसका पूरा ख्याल रखा गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

15 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

16 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

18 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

18 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

20 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

23 घंटे ago