समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत चकनवादा गांव में बुधवार रात ट्यूशन पढ़ाकर लौट रहे एक निजी शिक्षक को गांव के ही कुछ लोगों ने घेर लिया और उस पर ताबड़तोड़ चाकू से वार किया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी शिक्षक गांव के ही मो. इकबाल के पुत्र मोहम्मद अफसार हुसैन बताए गए हैं।
हल्ला होने पर जुटे लोगों ने उन्हें तत्काल दलसिंह सराय अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए वहां के डॉक्टर ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जख्मी निजी शिक्षक का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है।
जख्मी युवक के बड़े भाई मो. महमूद आलम ने बताया कि बीते रात उनके छोटे भाई अफसार हुसैन जो निजी कोचिंग में केमिस्ट्री पढ़ाते हैं गांव में ही ट्यूशन पढ़ाने के बाद पैदल ही घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के ही मो. परवेज और उनका पुत्र मो. इरशाद दोनों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट करते हुए इन पर चाकू से वार किया। जिससे इनका सीना और बाएं हाथ में गहरा जख्म हुआ। हल्ला होने पर गांव के लोग जुटे तो दोनों बाप बेटे फरार हो गए। बाद में लोगों ने इन्हें दलसिंहसराय अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया।
उधर घटना को लेकर मो. अफसर हुसैन ने गांव के ही बाप बेटे मो. परवेज और मो. इरशाद के खिलाफ थाने में आवेदन दिया है। घटना की सूचना के बाद दलसिंहसराय पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। इसको लेकर दलसिंहसराय के डीएसपी दिनेश पांडे ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है कि चाकूबाजी की घटना किस कारण से हुई है।
समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा परिसर में शनिवार की सुबह पुलिस…
समस्तीपुर/पटोरी : समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के धमौन गांव में एक 17 वर्षीय…
समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र…
समस्तीपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर…
समस्तीपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के…
समस्तीपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…