Bihar

स्वास्थ्य विभाग में होगी बंपर बहाली, तेजस्वी ने किया ऐलान; कहा- सभी जिलों में बनेंगे मॉडल अस्पताल

स्वास्थ्य विभाग में जल्द डेढ़ लाख पदों पर बहाली होगी। उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव ने गुरुवार यह ऐलान किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में डेढ़ लाख बेरोजगारों को नौकरी दी जायेगी। इस दिशा में महागठबंधन सरकार हर प्रयास कर रही है। डेढ़ लाख बहाली में डॉक्टर, नर्स व पारा मेडिकल स्टॉफ के पद शामिल होंगे।

तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में बेहतर कार्य किये जा रहे हैं। बिहार सरकार की ओर से भोजपुर को मॉडल हॉस्पिटल व पिकू (शिशु गहन चिकित्सा यूनिट) के रूप में सौगात दी गयी है। वह गुरुवार को आरा सदर अस्पताल परिसर में उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने रिमोट कंट्रोल से मॉडल हॉस्पिटल व पिकू का उद्घाटन किया। इसके पूर्व मॉडल हॉस्पिटल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। इस दौरान हॉस्पिटल में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि भोजपुर में आज मॉडल अस्पताल और यहां मिलने वाली सुविधाओं का उद्घाटन किया गया है। इसी तरह के मॉडल अस्पताल हर जिले में बनाये जाएंगे ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके। बिहार में अभी 22 जिलों में मॉडल अस्पताल बनाये जा रहे हैँ। सहरसा और भोजपुर में बनकर तैयार हो गया है। बाकी जिले में चरणवार तरीके से काम पूरा होगा। उन्होंने कहा कि पहले की तुलना में स्वास्थ्य विभाग में सुधार हुआ है पर अभी और सुधार की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि यहां के अस्पताल में विभिन्न सुविधाओं और पिकू का उद्घाटन हुआ है। 15 अगस्त तक जीएनएम ट्रेनिंग स्कूल को हैंडओवर करने का आदेश दिया गया है। भोजपुर व बिहार के लोगों ने जो प्यार दिया है,इससे हमारी जवाबदेही व जिम्मेदारी बढ़ गई है। इसे निभाना है। हर बिहारी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलनी चाहिए। अस्पताल तो बन गया है, लेकिन मरीज अस्पताल में आए तो डॉक्टर मिलना चाहिए। यह गंभीर चुनौती बनी हुई है। इससे हर हाल में निपटना है। महागठबंधन सरकार में एक हजार डॉक्टरों पर कार्रवाई हुई है। ड्यूटी नहीं करने वाले डॉक्टर बख्शे नहीं जाएंगे। फरार रहने वाले डॉक्टरों पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

12000 फीट लंबा रनवे, 90 एकड़ जमीन; संसद में दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय घोषित करने की मांग

संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…

6 घंटे ago

कर्पूरीग्राम में दो देसी कट्टा एवं तीन जिंदा कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी…

12 घंटे ago

पटना में सूर्या डॉन का एनकाउंटर; गायघाट के पास STF से हुई मुठभेड़, 2 दर्जन मामलों में है आरोपी

पटना में बुधवार को STF और अपराधियों की बीच मुठभेड़ हुई है। इस एनकाऊंटर में…

12 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के आर्य समाज रोड में वाणिज्य कर विभाग का छापा, 3 करोड़ से अधिक की टैक्स चोरी का मामला उजागर

समस्तीपुर : टैक्स चोरी पर शिकंजा कसते हुए वाणिज्य कर विभाग ने मंगलवार को शहर…

23 घंटे ago

समस्तीपुर : शराब खोज रही पुलिस को झोपड़ी से मिले 44 लाख नगद मामले में जांच के लिए देर शाम पहुंचे SP, की पूछताछ

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाने की पुलिस ने मंगलवार को शराब की गुप्त सूचना पर की…

1 दिन ago

बिहार में 25 नई चीनी मिल खोलने का काम तेज, समस्तीपुर समेत इन जिलों में जमीन तलाश रही नीतीश सरकार

बिहार में नई चीनी मिल खोलने का काम तेज हो गया है। नीतीश सरकार ने…

1 दिन ago