Bihar

सिमुलतला आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए एडमिशन शेड्यूल जारी, जानें कब होगी परीक्षा…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने रविवार को सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई (अंग्रेजी माध्यम) की छठे कक्षा में सत्र 2024-25 के लिए एडमिशन शेड्यूल जारी कर दिया है. छठी कक्षा में एडमिशन के लिए 11 से 31 जुलाई तक ऑनलाइन फॉर्म भरा जायेगा. फॉर्म http://secondary.biharboardonline.com पर जाकर कर भर सकते हैं.

छठी कक्षा में छात्र-छात्राओं के लिए 60-60 सीटें निर्धारित

सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई की छठी कक्षा में छात्र-छात्राओं के लिए 60-60 सीटें निर्धारित हैं. प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा प्रत्येक जिला मुख्यालयों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर होगी. प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा 12 अक्तूबर को (एक बजे से 3:30 बजे तक) को संभावित है. मुख्य प्रवेश परीक्षा 20 दिसंबर (10 बजे से 12:30 बजे तक व दूसरी पाली 1:30 बजे से चार बजे तक) को संभावित है. मुख्य प्रवेश परीक्षा पटना के परीक्षा केंद्रों पर होगी. परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए हेल्पलाइन नंबर 0612-2232074 पर संपर्क कर सकते हैं.

मोबाइल नंबर होगा यूजर आइडी

फॉर्म भरने के लिए आवेदक की उम्र एक अप्रैल, 2024 को न्यूनतम 10 वर्ष और अधिकतम 12 वर्ष होनी चाहिए. आवेदक राज्य के मान्यता प्राप्त स्कूल में कक्षा पांच में अध्ययनरत हो. अनारक्षित और इडब्ल्यूएस, इबीसी व बीसी के लिए दो सौ रुपये और एससी-एसटी के लिए 50 रुपये परीक्षा शुल्क देय होगा. ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने के बाद अभ्यर्थी के मोबाइल पर पासवर्ड जायेगा. मोबाइल नंबर यूजर आइडी होगा.

दो चरणों में होगी प्रवेश परीक्षा

मुख्य प्रवेश परीक्षा के लिए मेधा सूची में स्थान प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स को स्वास्थ्य परीक्षा के लिए चिकित्सा बोर्ड के समक्ष उपस्थिति होना पड़ेगा. इसमें सफल होने के बाद ही प्रवेश की स्वीकृति मिलेगी. परीक्षा में पूछे जाने वाले सभी प्रश्न पांचवीं कक्षा के पाठ्यक्रम पर आधारित होगा.

ऑनलाइन भरे गये परीक्षा फॉर्म की हार्ड कॉपी अभ्यर्थियों या उनके अभिभावक निकाल कर उस पर संबंधित विद्यालय के प्राचार्य से अग्रसारित कराकर सुरक्षित रख लेंगे. एडमिशन के लिए चयनित होने पर अग्रसारित आवेदन पत्र को संबंधित जिले के डीइओ से अग्रसारित करा कर एडमिशन के समय सिमुलतला आवासीय विद्यालय के प्राचार्य को अनिवार्य रूप से देना होगा.

प्रारंभिक परीक्षा 150 अंकों की होगी 

प्रारंभिक परीक्षा बहुवैकल्पिक प्रश्नों पर आधारित होगी. यह 150 अंकों की परीक्षा होगी. प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा. परीक्षा की अवधि दो घंटे 30 मिनट की होगी. वहीं, मुख्य प्रवेश परीक्षा की प्रथम पाली में 150 अंकों में 100 अंक गणित से दीर्घ उत्तरीय पूछे जायेंगे. 50 अंकों के बौद्धिक क्षमता के प्रश्न ऑब्जेक्टिव प्रकार के होंगे. परीक्षा दो घंटे 30 मिनट की होगी. द्वितीय पाली के 150 अंकों के प्रश्नपत्र में हिंदी, अंग्रेजी व विज्ञान से 40-40 अंक और सामाजिक विज्ञान से 30 अंकों के ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जायेंगे. इसका भी समय ढाई घंटे का होगा.

Avinash Roy

Recent Posts

उद्घाटन के बाद सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल में गूंजीं स्वागत की धुनें, 40 विद्यार्थियों का हुआ भव्य प्रवेश

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…

7 मिनट ago

शिवाजीनगर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, जनसहयोग अभियान ने पकड़ी रफ्तार

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…

15 मिनट ago

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

5 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

8 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

12 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

12 घंटे ago