Bihar

पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस का लाठीचार्ज, भर्ती नियमावली में संशोधन के खिलाफ कर रहे थे प्रदर्शन

बिहार शिक्षक भर्ती नियमावली में संशोधन के खिलाफ पटना में प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस ने शनिवार को लाठीचार्ज किया। राजभवन मार्च पर निकले शिक्षक अभ्यर्थियों को पुलिस ने रोकने की कोशिश की। जब प्रदर्शनकारी नहीं माने तो उनपर बल प्रयोग कर खदेड़ा गया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पुलिस ने उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटा है। वे डाक बंगला चौराहे पर ही धरने पर बैठ गए हैं।

राजभवन मार्च के लिए पूरे बिहार से शिक्षक अभ्यर्थी शनिवार को राजधानी पटना पहुंचे। आंदोलन को लेकर सुबह से पुलिस भी पूरी तरह सतर्क दिखी। गांधी मैदान, डाक बंगला चौराहे समेत अन्य जगहों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। इस बीच कई बार अभ्यर्थियों और पुलिसकर्मियों के बीच बहस और झड़प भी हुई। डाक बंगला चौराहे पर स्थिति जब बेकाबू हो गई तो पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठियां बरसाईं और उन्हें खदेड़ा।

शिक्षा विभाग ने कसी कमर

डोमिसाइल नीति हटाने के खिलाफ शिक्षक अभ्यर्थियों के आंदोलन को लेकर शिक्षा विभाग ने पहले ही कमर कस ली है। शिक्षक नियुक्ति नियमावली के विरोध में प्रदर्शन करने वाले हर व्यक्ति पर नजर रखी जाएगी। वीडियोग्राफी करवाकर ऐसे लोगों की पहचान की जाएगी और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं।

शिक्षक अभ्यर्थियों की क्या है मांग?

बिहार में अभी 1.70 लाख शिक्षकों के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। नीतीश सरकार ने पिछले दिनों शिक्षक बहाली नियमावली में संशोधन कर अभ्यर्थियों के बिहार का स्थायी निवासी होने की अनिवार्यता हटा दी। इससे दूसरे राज्यों के अभ्यर्थियों को भी इस भर्ती में शामिल होने का मौका मिल गया है। नीतीश सरकार के इस फैसले से बिहार के अभ्यर्थी नाराज हैं। उनका कहना है कि दूसरे राज्यों के कैंडिडेट्स के लिए भर्ती खोलने से उनका हक मारा जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

3 घंटे ago

ईशांत ह’त्याकांड पर पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- दोषियों को फांसी मिले, परिवार को 50 लाख मुआवजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

6 घंटे ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

12 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

15 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

17 घंटे ago