Bihar

शिक्षा विभाग की चेतावनी, आंदोलन में हिस्सा लेने पर वीडियोग्राफी कराकर होगी विधि सम्मत कार्रवाई

बिहार में शिक्षक नियमावली में डोमिसाइल नीति में बदलाव का जबरदस्त विरोध हो रहा है. इसको लेकर अभ्यर्थी सड़क पर उतर गए हैं. ऐसे में शिक्षा विभाग की ओर से एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है कि जो शिक्षक नियमावली के विरोध में आंदोलन करेंगे उनके ऊपर विभाग विधि सम्मत समुचित कार्रवाई करेगा. बता दें कि अभ्यर्थिों ने सरकार को 72 घंटे का समय दिया था कि डोमिसाइल नीति को हटाकर भर्ती करवाएं. ये डेडलाइन भी अब समाप्त हो चुकी है.

आंदोलन स्थल का वीडियोग्राफी कराने का निर्देश :

पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन मामले का वीडियोग्राफी कराना भी सुनिश्चित किया जाए, ताकि आचार संहिता उल्लंघन के मामले को, चिन्हित करना सुलभ हो. ऐसे मामले प्रकाश में आने पर समुचित आवश्यक कार्रवाई की जाए.

डोमिसाइल नीति हटाने के विरोध में आंदोलन :

बता दें कि नीतीश कैबिनेट ने डोमिसाइल नीति को बदल दिया है. अब बिहार के बाहर के अभ्यर्थी भी 1.8 लाख टीचर भर्ती परीक्षा में शामिल हो सकते हैं. बिहार के छात्रों को इसी बात से आपत्ति है कि दूसरे राज्यों के लोगों को क्यों वैकेंसी दी जा रही है. गौरतलब है कि जब से नई शिक्षक नियमावली आई है तब से कई संशोधन हो चुके हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

6 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

6 घंटे ago

जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची केंद्रीय टीम, बिथान के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं की शुरू की जांच

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…

6 घंटे ago

प्रशस्त ऐप पर शिक्षकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण का आदेश, रफ्तार चल रही सुस्त 

समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…

7 घंटे ago

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

14 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

21 घंटे ago