Bihar

शिक्षक बहाली में संगीत के छात्रों को पटना हाईकोर्ट ने दी राहत, बीपीएससी को ऑनलाइन आवेदन लेने का निर्देश

पटना हाइकोर्ट ने बुधवार को बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) को सहायक शिक्षक बहाली में संगीत के छात्रों का भी ऑनलाइन आवेदन मंजूर करने का आदेश दिया है. कोर्ट ने आयोग को 22 जुलाई तक संगीत के छात्रों का आवेदन लेने का आदेश दिया. गुरुवार को न्यायमूर्ति राजीव रंजन प्रसाद की एकलपीठ ने रघुनंदन ठाकुर एवं अन्य की ओर से दायर रिट याचिका पर सुनवाई के बाद यह आदेश दिया.

2011 के बाद संगीत विषय के लिए नहीं हुआ एसटीईटी

मामले में आवेदक के वकील नवीन प्रसाद सिंह ने कोर्ट को बताया कि आयोग ने सहायक शिक्षक बहाली के लिए जो विज्ञापन प्रकाशित की है उसमें साफ तौर पर कहा गया है कि एसटीईटी पास छात्र ही आवेदन कर सकते हैं. उनका कहना था कि 2011 के बाद संगीत विषय के लिए एसटीईटी हुआ ही नहीं ऐसे में सहायक शिक्षक बहाली के संगीत उम्मीदवार कैसे आवेदन कर सकते हैं.

हाईकोर्ट ने आवेदन लेने का आदेश कोर्ट को दिया

हाई कोर्ट ने 22 जुलाई तक संगीत विषय के उम्मीदवारों का ऑनलाइन ऑफलाइन आवेदन लेने का आदेश आयोग को दिया. साथ ही आयोग को तीन माह के भीतर परीक्षा लेने का आदेश दिया. इसके पूर्व शिक्षा विभाग की ओर से कानूनी पक्ष रखने के लिए सुप्रीम कोर्ट से आये वकील पर राज्य सरकार के महाधिवक्ता पीके शाही ने कड़ी आपत्ति जताई.

महाधिवक्ता पीके शाही ने राज्य सरकार के कानून का दिया हवाला

पीके शाही ने राज्य सरकार के कानून का हवाला देते हुए कहा कि राज्य सरकार से अनुमति लेकर ही कोई विभाग अपना वकील रख सकता है लेकिन इस केस में विभाग ने राज्य सरकार से सरकारी वकील के बजाए किसी अन्य को वकील रखने के बारे में कोई अनुमति नहीं ली है. कोर्ट ने महाधिवक्ता की आपत्ति और राज्य सरकार के कानून के आधार पर सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट को इस केस में बहस करने की अनुमति नहीं दी.

22 जुलाई तक आवेदन का मौका

बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा बिहार में 1,70,461 पदों पर शिक्षक की बहाली की जा रही है. इसके लिए बिना विलंब शुल्क के आवेदन करने की अंतिम तिथि बुधवार 19 जुलाई को समाप्त हो चुकी है. वहीं, विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने के लिए 22 जुलाई तक अभ्यर्थियों को मौका दिया गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

15 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

15 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

17 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

18 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

19 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

23 घंटे ago