Bihar

बिहार: धोखेबाज प्रेमी के चौखट पर 5 दिनों से बैठी पत्नी को मनाकर ले गया पति, बोला- तूमने भूल की है, मैं जीवन भर साथ निभाऊंगा

बिहार में नालंदा जिले के वेन थाना क्षेत्र के एक गांव का प्रेमी सिंटू धोखेबाज निकला। तीन जून को ही उसकी प्रेमिका शादी कर अपने ससुराल गई थी। उसने दबाव देकर प्रेमिका को अपने पास बुला लिया। जब प्रेमिका अपने पति और ससुराल छोड़कर उसके घर पहुंची तो वह गुजरात के सूरत भाग निकला।

पांच दिनों तक प्रेमी के चौखट पर बैठी रही प्रेमिका

इधर, प्रेमिका भी हठ पर अड़ गई और पांच दिनों तक प्रेमी के दरवाजे पर डटी रही। उसके स्वजन ने घर में घुसने नहीं दिया तो प्रेमी के घर से मात्र 100 मीटर दूर थाने की पुलिस से लेकर सरपंच और ग्रामीणों से फरियाद लगाती रही कि कोई उसे बुलवा दे, परंतु किसी ने कोई मदद नहीं की।

पड़ोसियों ने खाना खिलाया, घर लौटने की सलाह दी

अपनी बेटी के इस हठ को देख गांव के ही निवासी मायकेवालों ने भी दूरी बना ली। इस बीच उसके पैसे खत्म हो गए तो पड़ोस की महिलाओं ने तरस खाकर उसे भोजन कराया। समझाया कि वापस अपनी ससुराल चली जाए, फिर भी वह नहीं मानी।

अलग-अलग जाति से थे प्रेमी जोड़ा

इस बीच मंगलवार को किसी ने प्रेमी के घर के बाहर बैठी प्रेमिका का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। नवविवाहिता ने मजबूती से अपना पक्ष रखते हुए कहा कि बीते छह माह से वह सिंटू के प्रेम में थी। दोनों की जाति अलग-अलग थी, तो पिता ने गत तीन जून को उसकी शादी किसी और से कर दी।

पति से दूर रहने को कहता था प्रेमी

वह ससुराल में थी, तब भी सिंटू लगातार उसे मोबाइल पर कॉल करके पति से दूर रहने की नसीहत देता रहा। प्रेमी कहता था कि तुम से शादी कर लेंगे। एक वर्ष तक सभी नाराज रहेंगे, लेकिन बाद में सब ठीक हो जाएगा। अब जब मैं सबकुछ छोड़कर उसके पास चली आई, तो वह भाग निकला।

पत्नी को समझा-बुझाकर ले गया पति

इधर, इस प्रकरण को तेजी से प्रसारित होता देख नवविवाहिता के मायके और ससुराल पक्ष के लोग सक्रिय हुए। पति खुद प्रेमी की चौखट पर बैठी पत्नी के पास पहुंचा और उसे समझाकर अपने साथ ले गया। उसने कहा कि नादानी में पत्नी ने भूल की है, अब उसे वास्तविकता का पता चल गया है। मैं जीवन भर साथ निभाऊंगा।

इनपुट: दैनिक जागरण

Avinash Roy

Recent Posts

छाती में 9 mm की बाती डाल देंगे, बिहार BJP प्रवक्ता को जान से मारने की धमकी, की शिकायत

भाजपा बिहार के प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर मिली अश्लील गालियों और जान…

9 मिनट ago

समस्तीपुर में दो लोगों को बदमाशों ने मारी गोली, भीड़ ने एक बदमाश को पीट-पीट कर मार डाला, जानें क्या है पूरा मामला

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में बड़ी घटना हुई है। यहां दो लोगों को…

12 मिनट ago

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ DAV ने मनाया वार्षिकोत्सव, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने दीप प्रज्वलन कर किया शुभारंभ

समस्तीपुर : शहर के हरपुर एलौथ स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल ने वार्षिकोत्सव मनाया। मुख्य अतिथि…

35 मिनट ago

BPSC को 46 हजार रिक्तियां भेजी गईं, जल्द शुरू होगी चौथे चरण की शिक्षक बहाली

बिहार में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई…

2 घंटे ago

रोजी-रोटी की तलाश में समस्तीपुर से गया था दिल्ली, मेनहोल में गिरकर चली गई बिरजू की जान, घर के इकलौते कमाऊ पुत्र के जाने से परिजन बदहवास

समस्तीपुर : दिल्ली के रोहिणी स्थित बेगमपुर इलाके में एक दर्दनाक हादसे में मेनहोल में…

8 घंटे ago

AEPS से अवैध निकासी की शिकार महिला को समस्तीपुर साइबर पुलिस ने 70 हजार 400 रुपये रिकवर कर लौटाए

समस्तीपुर  : साइबर ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाने की…

9 घंटे ago