Bihar

बिहार: मार्कशीट लेने गई बहन की अर्थी निकाली भाई ने, बोला- बॉयफ्रेंड के साथ भागकर इज्जत खराब की

बिहार के पूर्णिया में शादी के एक महीने पहले 21 साल की लड़की अपने बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई। लड़की घर से मार्कशीट लेने का बोलकर निकली थी। इसके बाद वो घर नहीं लौटी। परिवार ने ढूंढा तो बता चला कि वो बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई। इसके बाद गुस्साए भाई ने गांव में उसकी अर्थी निकाली और अंतिम संस्कार भी कर दिया। पिता ने कहा कि अब वो हमारे लिए मर चुकी है।

तीन दोस्तों की मदद से अर्थी को पूरे गांव में घुमाया। नाराज भाई ने कुश की अर्थी पर बहन की तस्वीर भी लगा रखी थी। इतना ही नहीं हिन्दू रीति-रिवाज से बहन की अर्थी को लेकर श्मशान तक गया। और फिर दाह संस्कार भी किया।

बेटी के लिए सिसक रहे लड़की के पिता किशोर सिंह कहते हैं वैसे तो उनकी दो बेटियां थीं और एक बेटा। मगर उन्होंने सबसे लाड़ प्यार से अपनी बेटी प्रियंका को पाला था। वे उसका हर कहा मानते। आर्थिक रूप से कमजोर होते हुए भी उन्होंने बेटी को बीए कराया।

मार्कशीट लाने की झूठी कहानी बनाकर वह घर से भाग निकली। ये तक नहीं सोचा कि जिस बाप ने बड़े अरमानों से उसे पाला उसके ऊपर क्या बीतेगी। एक महीने बाद ही उसकी शादी होनी थी। शादी की लगभग तैयारियां पूरी कर ली गई थी। मगर इसके पहले ही वह घर से भाग निकली।

27 जून को घर से हुई थी फरार

बीते 27 जून को प्रियंका बीए की मार्कशीट लेने की बात कहकर घर से पूर्णिया कॉलेज के लिए निकली और फिर वहां से बॉयफ्रेंड संग फरार हो गई। देर शाम बीत जाने के बाद भी जब प्रियंका घर नहीं लौटी। तो घरवालों ने प्रियंका की खोजबीन शुरू की। इसके ठीक अगले ही दिन घरवालों को प्रियंका के लव अफेयर की बात मालूम हुई।

इसके बाद लड़की के भाई प्रशांत कुमार सिंह ने केनगर थाने इलाके के चम्पानगर बाजार में रहने वाले मनोज कामती के बेटे नीरज कुमार के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया। लड़की को खोजने के लिए पुलिस ने लड़के के घर वालों पर दबाव बनाया। इसके बाद लड़की ने खुद घर वालों को कॉल किया और बॉयफ्रेंड प्रशांत के संग ही आगे भी जीने और मरने की बात कही।

जिंदा बहन का कर दिया दाह संस्कार

इससे गुस्साए भाई प्रशांत सिंह का कहना है कि मेरी बहन ने जो किया, उससे समाज में पिता की साख गिरी है। बहन की वजह से आज सबको सिर झुकाकर गांव से लेकर बाजार तक चलना पड़ता है। जिस लड़के से बहन की शादी हुई तो उसके परिवार वालों ने पिता जी को क्या क्या नहीं कहा।

भाई का कहना है कि उनके परिवार के लिए उनकी बहन मर चुकी है। बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज भाई प्रशांत ने अपनी बहन की जीते जी अर्थी सजाई और श्मशान में जाकर दाह संस्कार किया।

Avinash Roy

Recent Posts

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

4 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

5 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

5 घंटे ago

2.47 करोड़ रुपये से बदलेगी समस्तीपुर कर्पूरी सभागार की सूरत, पूरी तरह से होगी हाइटेक

समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…

5 घंटे ago

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

14 घंटे ago