Bihar

पटना की सड़कों पर लगा ‘INDIA’ का पोस्टर; नीतीश, लालू, राहुल गांधी और खड़गे की जाति का जिक्र

2024 में बीजेपी को घेरने के लिए विपक्षी पार्टियों ने मिलकर जो गठबंधन बनाया है उसका नाम INDIA रखा है। पटना की सड़कों पर पोस्टर के सहारे इस गठबंध का स्वागत किया जा रहा है। इनकम टैक्स गोलंबर पर पोस्टर लगाया गया है। पोस्टर में महंगाई और बेरोजगारी से जंग जीतने की बात कही गई है।

इस पोस्टर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अगड़ा, मलिका अर्जुन खड़गे को दलित, सीएम नीतीश कुमार को पिछड़ा,अति पिछड़ा और महादलित, राजद सुप्रीम लालू प्रसाद यादव को पिछड़ा लिखकर दिखाया गया है। पोस्टर में लिखा गया है की आओ हम मिलकर देश में गरीबों का राज लाए। पोस्टर के जरिए ए टू जेड समीकरण को बताने की कोशिश भी की गई है।

बता दें कि बेंगलुरु में विपक्षी एकता की दूसरी बैठक में एनडीए के सामने इंडिया गठबंधन को लाया गया है। विपक्षी एकता को INDIA नाम दिया गया। मंगलवार को बैठक में INDIA नाम पर मुहर लगी है।

बेंगलुरु की विपक्षी एकता की बैठक में 24 पार्टियां शामिल हुईं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह साझा प्रेस वार्ता से अलग रहे। इसके बाद कयासों का बाजार गर्म हो गया। कहा जाने लगा कि बिहार की महागठबंधन विपक्षी एकता से नाराज हो गई है। हालांकि, ललन सिंह ने बुधवार को इसका खंडन किया।

Avinash Roy

Recent Posts

फर्जीवाड़े की आरोपी शिक्षिका पर महीनों बाद भी कारवाई ठप, DEO द्वारा निलंबन का आदेश जारी किए जाने के बावजूद फाइलों में उलझा मामला

समस्तीपुर/विभूतिपुर : प्रशिक्षण में फर्जीवाड़े की आरोपी प्राथमिक उर्दू विद्यालय आलमपुर की शिक्षिका हेना परवीन…

5 घंटे ago

समस्तीपुर के इस राम जानकी मंदिर से 100 वर्ष पुरानी बेशकीमती मूर्तियों की हुई चोरी, चोरी हुए मूर्ति की कीमत करीब 1 करोड़ रुपए आंकी गयी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के देवधा गांव स्थित राम जानकी मंदिर…

6 घंटे ago

बहुमत है तो हल्के में ना लें, नीतीश कुमार ने एनडीए विधायकों को दी क्या नसीहत?

बिहार विधान मंडल का बजट सत्र शुरू होने के साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने…

6 घंटे ago

तेज प्रताप बोले- सरकारी आवास में पंखा-एसी अपने पैसे से लगवाया, मंत्री की बुद्धि फेल कर गई

बिहार के पूर्व मंत्री एवं जनशक्ति जनता दल (JJD) के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने…

6 घंटे ago

मंच, माइक, माला; बीवी-बेटा के बाद उपेंद्र कुशवाहा की बहू साक्षी मिश्रा भी तैयार?

बिहार विधानसभा चुनाव तक परिवार को राजनीति से दूर रखने वाले समाजवादी नेता और राष्ट्रीय…

6 घंटे ago

शहर के कोरबद्दा में हुए चोरी मामले में चोरी का तार खरीदने वाले दुकानदार को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरबद्दा लगुनियां सुर्यकंठ वार्ड संख्या-37 में…

8 घंटे ago