सावन की पहली सोमवारी को लेकर जहां भक्तों में उत्साह का माहौल है वहीं इस अवसर पर कटिहार में दुखद घटना हुई है,यहां गंगा स्नान करने गए 6 युवक डूब गए जिसमें से 4 की मौके पर ही मौत हो गई.मिली जानकारी के मुताबिक सावन महीने की पहली सोमवारी पर श्रद्धालु काढ़ागोला गंगा घाट स्नान के लिए आए थे.
स्नान के दौरान एक लड़का डूबने लगा जिसके बाद उसे बचाने के लिए वहां उपस्थित बाकी लोग भी नदी में कूद पड़े और देखते ही देखते 6 लोग डूब गए. मौके पर मौजूद नाविक के द्वारा दो लोगों को बचा लिया गया पर चार बच्चों की मृत्यु हो गई. ये सभी कोढ़ा प्रखंड के खेरिया गांव के रहनेवाले हैं.
डूबे सभी लोगों को बरारी के सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र इलाज़ के लिए लाया गया पर डॉक्टर ने चार को मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना के बाद बरारी सीओ ललन कुमार मंडल घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गए हैं घटना के बाद पूरे जिले में मातम पसरा हुआ हैं एवं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…