Bihar

‘नीतीश कुमार के विधायक मेरे संपर्क में’, चिराग पासवान का दावा-जल्द करेंगे खुलासा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने विधायकों और सांसदों से वन टू वन मुलाकात कर रहे हैं. इस मुलाकात के कारण अब तक पूरी तरह स्प्ष्ट नहीं हैं. लेकिन, इस मीटिंग से बिहार के सियासी गलियारों में कई तरह की सुगबुगाहट है. इसी क्रम में लोक जन शक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने खुलासा करते हुए कहा है कि नीतीश कुमार अपने विधायकों से एक-एक करके इसलिए मिल रहे हैं क्योंकि उनको अपने विधायकों के पार्टी से अलग हो जाने का डर सता रहा है. इसी क्रम में चिराग पासवान ने दावा किया है कि नीतीश कुमार के कई विधायक उनके भी संपर्क में हैं और वे बहुत जल्दी वे इससे पर्दा भी उठाएंगे.

चिराग पासवान ने कहा, नीतीश बाबू को बिहार स्वीकार नहीं कर रहा है और नीतीश कुमार को देश की जनता कैसे स्वीकार करेगी? विपक्ष को नीतीश कुमार एकजुट कर रहे हैं, लेकिन विपक्ष एकजुट हो ही नहीं सकता है. दूसरा यह भी कि विपक्ष की बैठक शिमला में तय थी, लेकिन अब बेंगलुरु में होगी. डेट पर डेट और जगह चेंज किया जा रहा है. इससे साफ जाहिर होता है कि विपक्षी पार्टियां एकजुट नहीं हो सकतीं. अगर विपक्ष एकजुट हो भी जाए तो नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नहीं बन सकते हैं, क्योंकि प्रधानमंत्री की सीट खाली नहीं है.

लोजपा प्रमुख सवाल पूछा कि, देश की जनता के सामने नीतीश कुमार किस विजन के साथ प्रधानमंत्री का उम्मीदवार होंगे? क्या यही विजन होगा कि बिहार में अपराध बढ़ा हुआ है, घर-घर शराब मिल रही है? बिहार के बांधों को चुहिया कुतरकर तोड़ देती है? नीतीश कुमार का यही विजन रह गया है. चिराग पासवान ने कहा कि सरकार जनता के समर्थन से चलती है, अहंकार से नहीं. काठ की हांडी बार-बार चूल्हे पर नहीं चढ़ सकती. समय आ गया है और बहुत जल्द नीतीश कुमार को इसका जवाब मिलेगा.

चिराग पासवान ने पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान नीतीश कुमार पर जबरदस्त हमला करते हुए कहा कि नीतीश कुमार अपने शासनकाल में आज तक बिहार के लिए कोई अच्छा काम नहीं कर पाए हैं. अब बिहार में बाहरी शिक्षक आकर पढाएंगे तो बिहार के युवा कहां जाएंगे? नीतीश कुमार की जो मंशा है इससे साफ पता चलता है कि नीतीश कुमार बिहार को बर्बाद करने की कोशिश कर रहे हैं. बिहार के युवाओं को बेरोजगार करने की कोशिश कर रहे हैं. चिराग ने कहा कि बिहार के युवा जब अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हैं तो उस पर लाठी बरसाने का काम करवाते हैं, यह उचित नहीं है. नीतीश कुमार डोमिसाइल नियम पर पुनर्विचार करें.

चिराग ने कहा, 2005 से नीतीश कुमार सरकार चला रहे हैं और इसके पहले जिनकी सरकारें थीं उसके साथ फिर नीतीश कुमार मिलकर सरकार चलाने का काम कर रहे हैं. बिहार की शिक्षा व्यवस्था को सीएम नीतीश ने बर्बाद करने का काम किया है. ये वे लोग हैं जो बिहार के भविष्य को बनाने का काम करेंगे, इनको मानसिक प्रताड़ना की जा रही है, इसलिए लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास इन शिक्षक अभ्यर्थियों के साथ खड़ी है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

44 सेकंड ago

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

15 घंटे ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में दशहरा से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात ‘रावण’, पांच जिलों में 15 से अधिक केस

समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…

15 घंटे ago

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

1 दिन ago