Bihar

नालंदा में दिनदहाड़े बैंक में लूट: हथियार के बल पर छह बदमाशों ने 15 मिनट में 11 लाख लूटे, ग्राहकों से भी की लूटपाट

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा में सोमवार को लूट की एक बड़ी वारदात हुई है. बेखौफ लुटेरों ने नालंदा स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक से दिनदहाड़े 11 लाख की लूट कर फरार हो गये. बाइक सवार छह लुटेरे ग्राहक बनकर दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक में घुसे और गन प्वाइंट पर 11 लाख रुपए लूटकर फरार हो गये. पुलिस मामले की जांच कर रही है. अब तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है.

छह की संख्या में आये थे लुटेरे  

घटना के संबंध में बताया जाता है कि कि चंडी के महमदपुर रामघाट स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा में हर दिन की तरह सोमवार को भी लेन-देन का काम चल रहा था. इसी दौरान बाइक सवार 6 लुटेरे बैंक में पहुंचे और ग्राहक बनकर बैंक के अंदर दाखिल हुए. बैंक के अंदर आते ही लुटेरों ने अपना अपना पोजिशन लिया और बैंककर्मियों को गन प्वाइंट पर ले लिया. लुटेरों के हाथों में बंदूक देख बैंक में मौजूद ग्राहक सहम गये और एक किनारे खड़े हो गये.

लूट के बाद लुटेरे आराम से फरार हो गये

बैंक में मौजूद एक ग्राहक ने स्थानीय मीडिया को बताया कि सभी लुटेरे नकाबपोश थे. लुटेरों ने सभी को गन प्वाइंट पर लेकर बैंक में रखे 11 लाख रुपए लूट लिये और मौके से फरार हो गये. भागते समय लुटेरों ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की. हवाई फायरिंग के कारण किसी ने उनका पीछा नहीं किया और वो आराम से फरार हो गये. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है. दिनदहाड़े लूट की वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

6 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

1 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

1 दिन ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

1 दिन ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

1 दिन ago