BJP शिक्षकों के विभिन्न मुद्दे को लेकर के पटना के गांधी मैदान से विधानसभा मार्च करेगी। इस मार्च में बीजेपी के तमाम नेता के साथ साथ विभिन्न शिक्षक संघ के नेता, शिक्षक अभ्यर्थी, नियोजित शिक्षक शामिल होंगे। इससे पहले शिक्षा विभाग की ओर से एक लेटर जारी कर दिया गया है। यह लेटर विभाग के अपर प्रमुख सचिव के के पाठक की ओर से जारी किया गया है।
इसमें यह कहा गया है कि 13 जुलाई को आपके जिले के सभी विद्यालयों में शत प्रतिशत शिक्षकों की उपस्थिति का जायजा लिया जाना आवश्यक है। जिले में जिला स्तरीय पदाधिकारी, अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारी एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी और अन्य पदाधिकारियों को निरीक्षण की जिम्मेदारी दी गई है।
13 जुलाई को सभी विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति की जांच की जाए, जो शिक्षक अनुपस्थित मिलेंगे, उन्हें निलंबित करते हुए कार्रवाई के लिए नियोजन इकाई को लिखा जाए। साथ ही जो शिक्षक अन्य लोगों को भड़काने का काम कर रहे हैं। उनके विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज की जाएगी।
समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…
बक्सर के डुमरांव प्रखंड की छात्राओं के साथ दो शिक्षकों द्वारा किए गए घृणित कृत्य…
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…