Bihar

बिहार विधानसभा का घेराव करने पहुंचे किसान सलाहकारों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, 5 गिरफ्तार

बिहार विधानसभा (Bihar Vidhan Sabha) का घेराव करने के लिए आज राज्यभर के किसान सलाहकार पटना पहुंचे हैं. हजारों की संख्या में पहुंचे सलाहकारों का विरोध प्रदर्शन सुबह से ही शुरू हो गया था. प्रदर्शनकारी सीधे आर-ब्लॉक पहुंच गए. उन्हें रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गयी है. वरीय पुलिस अधिकारी माइकिंग कर किसान सलाहकारों को पीछे हटने के लिए कह रहे थे. मगर, जब प्रदर्शनकारी नहीं माने तो पुलिस के द्वारा बल प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज किया गया. इसके बाद पुलिसकर्मी किसान सलाहकारों को खदेड़ दिया.

विधानसभा के आसपास प्रदर्शन नहीं कर सकते: एसडीएम

एसडीएम श्रीकांत कांडकार ने बताया कि हमें प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करना पड़ा क्योंकि उन्हें यहां से तितर-बितर करने के लिए पर्याप्त समय दिया गया था. सीआरपीसी की धारा 144 लागू है, कोई भी विधानसभा के आसपास किसी भी तरह का विरोध प्रदर्शन नहीं कर सकता है. गर्दनीबाग धरना स्थल उसके लिए निर्धारित है. उन्हें गर्दनीबाग के लिए अनुमति दे दी गयी. फिर भी, वे बड़ी संख्या में यहां एकत्र हुए थे. सीआरपीसी की धारा 144 का उल्लंघन होने के कारण 4-5 गिरफ्तारियां भी की गई हैं. अब स्थिति सामान्य है.

जनसेवक का दर्जा दे राज्य सरकार: किसान सलाहकार

पटना में प्रदर्शन करने के लिए पहुंचे किसान हाथों में तिरंगा लेकर पहुंचे हैं. इसके साथ ही, राज्य सरकार और कृषि विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं. किसान सलाहकार संघ के राज्याध्यक्ष जसवंत कुमार ने कहा कि वो पिछले 13 वर्षों से समाज में किसानों के लिए काम कर रहे हैं, मगर राज्य सरकार के द्वारा उन्हें केवल ठगा जा रहा है. हमने कृषि विभाग में जाकर भी पिछले महीने प्रदर्शन किया था. मगर, सरकार ने हमारी बातों को अनसूना कर दिया. इसके बाद मजबूर होकर राज्यभर के किसान सलाहकार विधानसभा का घेराव करने के लिए पहुंचे हैं. हमारी सरकार से केवल एक मांग है कि हमें जनसेवक का दर्जा दिया जाए.

पिछले महीने कृषि विभाग में किया था तालाबंदी

किसान सलाहकारों के द्वारा पिछले महीने मीठापुर स्थिति कृषि भवन के गेट पर तालाबंदी कर दिया गया है. उस वक्त भी सैकड़ों की संख्या में पहुंचे किसान सलाहकारों ने सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया था. हालांकि, इसके बाद सरकार ने एक्शन लेते हुए काम में बाधा डालने के आरोप में पटना के जक्कनपुर थाना में केस दर्ज कराया गया. बता दें कि राज्य के किसान संघ भी किसान सलाहकारों के समर्थन में उतर गए हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

12 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

12 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

14 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

16 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

20 घंटे ago