Bihar

बिहार: मां-बाप ने डांटा तो नाराज होकर घर से भागी किशोरी, महिला के झांसे में फंसी; 4 दरिंदों ने की दरिंदगी

मां-बाप के डांटने पर घर से भागी नाबालिग लड़की के साथ बोधगया में कुछ लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद हैवानियत में शामिल कुछ लोग पीड़ित लड़की को बनारस ले जा रहे थे। इसी क्रम में गया रेलवे स्टेशन से बच्ची भाग निकली और लोगों की मदद से पुलिस के पास पहुंची।

मां-बाप के डांटने पर घर से भागी थी लड़की 

बताया जाता है कि मां-बाप के डांटने पर लड़की घर से भाग गई और इन चारों बदमाशों के हाथ लग गई। एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि पीड़िता की ओर से फर्द बयान में दुष्कर्म की बात बताई गई। इसके बाद छह घंटे के अंदर ही पुलिस ने बोधगया के राजपुर से चार आरोपितों को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि जिन आरोपितों की गिरफ्तारी हुई है उनमें राजा कुमार, शुभम कुमार, हर्षित कुमार व जहिर खान उर्फ दीपक शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपित में ऑटो ड्राइवर व उसका साथी शामिल है। इस मामले में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

एसएसपी ने बताया कि मां बाप के डांटने से घर से भाग बच्ची को गया रेलवे स्टेशन पर एक महिला मिली जो उसे झांसी में लेकर ऑटो पर बिठाकर बोधगया ले गई। जहां ऑटो चालक सहित अन्य लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

बनारस ले जा रहे थे आरोपी 

पीड़िता द्वारा पुलिस को बताया गया कि बोधगया में उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद आरोपी लोग उसे बनारस ले जा रहे थे। गया जंक्शन पर किसी तरह उनके चंगुल से छुटकर कोतवाली पुलिस के पास पहुंची। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस घटना में सम्मिलित चार लोगों की गिरफ्तार किया। वहीं, अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

6 घंटे ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

7 घंटे ago

पटना में 25 करोड़ की ड्रग्स का खुलासा, बिहार पुलिस का सिपाही निकला करोड़ों के स्मैक गिरोह का सप्लायर

पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…

7 घंटे ago

BPSC TRE-4 का विज्ञापन 3 दिन में नहीं जारी हुआ तो फिर होगा आंदोलन, दिलीप कुमार का ऐलान

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन…

9 घंटे ago

नोटरी शुल्क को लेकर समस्तीपुर सदर SDO ने की समीक्षा बैठक, पारदर्शिता पर दिया जोर

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…

14 घंटे ago

नीतीश के राज्यसभा निर्वाचन पर आनंद मोहन गुस्से में, बोले- BJP को भारी पड़ेगा; निशांत को फुल पावर दे NDA

नीतीश कुमार के बिहार विधान परिषद से त्यागपत्र देने की अंतिम तारीख आ गई है।…

15 घंटे ago