Bihar

सीएम नीतीश कुमार ने गंगा पथ के निर्माण का किया निरीक्षण, बचे हुए काम को जल्द पूरा करने का दिया निर्देश

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को पटना के जेपी गंगा पथ परियोजना के गायघाट के पास चल रहे निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को तेजी से निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बचे हुए निर्माण कार्य को जल्द पूरा होने से लोगों का आवागमन और आसान हो सकेगा. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जेपी गंगा पथ के गायघाट के पास गांधी सेतु से भी बेहतर कनेक्टिविटी करायें. इससे गांधी सेतु के साथ जेपी गंगा पथ का संपर्क सुगम हो सकेगा. इसके बाद मुख्यमंत्री ने जेपी सेतु से एनएच- 19 हाजीपुर-छपरा तक की कनेक्टिविटी का जायजा लिया.

छपरा और हाजीपुर आवागमन में होगी सुविधा

जेपी सेतु से होते हुये गंगा पथ का बकरपुर के पास एनएच-19 का कनेक्टिविटी किया गया है. इससे पटना से छपरा और हाजीपुर जाने के लिये लोगों को एक और सुगम मार्ग उपलब्ध हो सकेगा. मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान कहा कि उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार की संपर्कता और बेहतर करने के लिए पथ निर्माण और पुल निर्माण के कई कार्य किये गये हैं.

जाम से निजात दिलाने के लिये कई परियोजनाओं पर काम
सीएम ने कहा कि पटना से बाहर आने-जाने वाले लोगों का संपर्क और सुलभ बनाने के साथ-साथ पटना शहर में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिये कई महत्वपूर्ण पथ परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है. इस दौरान पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने बताया कि जेपी गंगा पथ का गायघाट तक निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और जल्द ही पूर्ण हो जायेगा.

ये रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक शीर्षत कपिल अशोक, पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा समेत अन्य वरीय अधिकारी और अभियंता उपस्थित थे.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

3 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

7 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

21 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 दिन ago