Bihar

बिहार: दरभंगा में मुहर्रम की तैयारी को लेकर दो गुटों में बवाल, पत्थरबाजी में कई घायल, भारी फोर्स तैनात

बिहार के दरभंगा में मुहर्रम के झंडे को लेकर दो पक्षों में विवाद और पथराव की घटना सामने आई है. जहां, मब्बी थाना क्षेत्र के शिवधारा स्थित बाजार समिति चौक पर झंडा लगाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए. एक पक्ष झंडा लगाने पर अड़ गया तो दूसरा पक्ष विरोध करता रहा. देखते ही देखते दोनों पक्षों की ओर से पथराव शुरू हो गया.

जानकारी के मुताबिक, पथराव की घटना में कुछ नागरिकों समेत आधे दर्जन से अधिक पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई हैं, साथ में सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गई है. आनन-फानन में सिटी एसपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच स्थिति को नियंत्रण में लिया. मामले की गंभीरता को देखते जिलाधिकारी राजीव रौशन तथा एसएसपी अवकाश कुमार भी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.

इधर मौके पर पहुंचे दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार ने कहा कि शिवधारा में मुहर्रम का झंडा लगाने को लेकर दो पक्षो में विवाद हुआ है. सूचना मिलने पर तत्काल नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी एसपी), एसडीपीओ सहित निकटतम सभी थानों को घटनास्थल पर भेजा गया.

दोनों पक्षों में बैठक के बीच शुरू हो गई पत्थरबाजी

उन्होंने कहा कि नगर पुलिस अधीक्षक मौके पर शांति समिति के लोगों के साथ बैठक कर ही रहे थे कि कुछ असामाजिक तत्वों के लोग बैठक को भंग कर उपद्रव करने लगे. देखते ही देखते दोनों पक्षों से पत्थरबाजी शुरू हो गई. हालांकि, अभी तक किसी के चोटिल होने या किसी के सामानों के नुकसान होने की कोई खबर नहीं है, स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

वही, दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार ने कहा कि हम लोग अभी सीसीटीवी फुटेज के जरिए असामाजिक तत्वों की पहचान करने में जुटे हुए हैं. जिस जगह पर झंडा लगाने को लेकर विवाद हुआ है, वैसा नही होना चाहिए. असमाजिक तत्वों की पहचान की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़े एक्शन लिए जाएंगे.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

9 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

10 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

12 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

22 घंटे ago