बिहार मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर सियासी गलियारों में हलचल तेज है। कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द की नीतीश कैबिनेट का विस्तार होगा। और चार नए मंत्री शपथ ले सकते हैं। इस मामले पर बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार कभी भी संभव है। तारीख तय करना मुख्यमंत्री का एकाधिकार है। ऐसे में कैबिनेट विस्ताक कब होगा इसका सही उत्तर सीएम नीतीश कुमार ही दे सकते हैं। लेकिन यह तय हो गया है कि कांग्रेस कोटे से 2 मंत्री बनेंगे।
आपको बता दें मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर हाल ही में नीतीश कुमार ने आरजेडी प्रमुख लालू यादव और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से मुलाकात की थी। वर्तमान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत जेडीयू के 13, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव समेत आरजेडी के 15, कांग्रेस के दो और एक जदयू समर्थित निर्दलीय मंत्री है। याद रहे कि जब 9 अगस्त 2022 को महागठबंधन की सरकार सूबे में बनी तो मुख्यमंत्री समेत कुल 33 माननीयों ने शपथ ली थी। इनमें जेडीयू के 12, आरजेडी के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत 17, कांग्रेस के 2, जेडीयू समर्थित निर्दलीय एक और एक हम पार्टी से थे।
मंत्रिमंडल विस्तार में आरजेडी तथा कांग्रेस से दो-दो नए मंत्री शामिल होते हैं तो यह संख्या 35 पहुंच जाएगी। बिहार विधानसभा के 243 सदस्य हैं और इनके 15 फीसदी यानी अधिकतम 36 सदस्यीय राज्य मंत्रिमंडल गठित किए जाने का प्रावधान है। राजद के दो मंत्री कार्तिक कुमार और सुधाकर सिंह इस्तीफा दे चुके हैं।
वहीं विपक्षी गठबंधन का नाम INDIA रखे जाने के सवाल पर अखिलेश प्रसाद ने कहा कि धर्म के नाम राजनीति करें तो ठीक, वो देश का नाम इस्तेमाल करके राजनीति करें तो कोई बात नहीं। बीजेपी को हराने के लिए पूरा विपक्ष एक हुआ है। और INDIA का फुल फॉर्म इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव एलायंस होता है। जो शॉर्ट कट में INDIA बन जाता है।
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…